Friday, November 13, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Rewa में सेना में पदस्थ शख्स पर पत्नी को जिंदा जलाने का आरोप

Rewa में एक पति का क्रूर चेहरा सामने आया है. रीवा चोरहटा थाना अंतर्गत मैदानी सच्चा नगर में संजय मिश्रा पिता राम सलोने मिश्रा पर आरोप है कि उसने गत रात पत्नी को ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही मायका पक्ष द्वारा संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां जली महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। खास बात यह है कि आरोपी सेना में पदस्थ है।

महिला की मां ने बताया कि ससुराल पक्ष के दामाद आए दिन बेटी के साथ मारपीट करते थे और दहेज की मांग करते थे पूर्व में भी मारपीट की शिकायत महिला थाना में दर्ज कराई गई थी।

लेकिन माफी मांगने के कारण मामला वापस ले लिया गया था इतना ही नहीं ससुर राम सलोने मिश्रा और जेठ विपिन मिश्रा आए दिन गाली गलौज करते थे और बेटे के मारपीट में सहयोगी रहते थे घटना की सूचना थाना चोरहटा को दी गई है। संजय गांधी अस्पताल में हालात है गंभीर(Rewa Sanjay Gandhi Hospital )

सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि पत्नी की संजय गांधी अस्पताल में इलाज जारी है, जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

ससुराल पक्ष के लोगों ने पति पर दहेज प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है इसके बाद माना जा रहा है कि पति पर दहेज प्रताड़ना सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज हो सकता है.