HOMEMADHYAPRADESH

Breaking भोपाल में रिटायर्ड फौजी ने भीड़ पर किया फायर, 7 घायल

भोपाल में रिटायर फौजी ने भीड़ पर किया फायर, 7 घायल

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर मिल रही है। यहां एक मामूली विवाद पर रिटायर्ड फ़ौजी ने अपनी बंदूक से भीड़ पर फायरिंग कर दी जिसमे करीब 7 लोग घायल हो गए।

पिपलानी इलाके में एक रिटायर फौजी ने भीड़ पर फायर कर दिया। जिससे छर्रे लगने से तीन से चार लोग घायल हो गए। घायलों को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया है। टीआई पिपलानी अजय नायर ने बताया कि सोमवार शाम विवेकानंद कॉलोनी में रहने वाले रिटायर फौजी प्रकाश चौधरी अपने बच्चों को साइकिल चलवा रहे थे।

इसी दौरान तेज रफ्तार में स्कूटी सवार दो लड़कियां पास से गुजरीं। इसको लेकर प्रकाश की उनसे बहस हो गईं। वे पास ही अर्जुन नगर की रहने वाली थीं। लड़कियां विवाद के बाद घर पहुंची और कुछ ही देर बाद वहां बड़ी संख्या में अर्जुन नगर से लोग पहुंच गए। भीड़ देख प्रकाश ने फायर कर दिया। इससे तीन से चार लोगों को छर्रे लग गए।

Related Articles

Back to top button