News24you

News you are looking for

Reliance Jio Cashback Offer 2022 अब 200 रुपये के रिचार्ज पर मिलेगा 200 रुपये का ​कैशबैक, ऐसे उठाएं लाभ

jio

Reliance Jio Cashback Offer: टेलीकॉम क्षेत्र की दिग्गज कंपनी Reliance Jio अपने यूजर्स की सुविधाओं (Jio 20% Cashback) को खास ध्यान रखती है और यही वजह है कि कंपनी आए दिन नए प्लान व ऑफर्स लेकर आती है. हाल ही में कंपनी ने 2,999 रुपये की कीमत वाला एक लॉन्ग टर्म प्लान पेश किया है जो कि 365 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग (Jio Prepaid Plan) के साथ ही डाटा (Jio Data Plan) की सुविधा दे रहा है. इतना ही नहीं, इसके साथ ही कंपनी ने JioMart Maha Cashback Offer की भी घोषणा की है. जिसके तहत यूजर्स को कई प्लान पर 20 प्रतिशत कैशबैक का लाभ मिलेगा. आइए जानते हैं JioMart Maha Cashback Offer के बारे में डिटेल से.

इन प्लान्स के साथ मिलेगा कैशबैक

JioMart Maha Cashback Offer को लेकर कुछ यूजर्स काफी कन्फ्यूज थे कि कैशबैक कौन से प्लान के साथ मिलेगा. क्योंकि पहले यह ऑफर केवल 299 रुपये, 666 रुपये और 719 रुपये वाले प्लान के साथ ही उपलब्ध था. लेकिन अब कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इस ऑफर का लाभ 200 रुपये या उससे अधिक कीमत वाले सभी प्रीपेड प्लान्स के साथ मिलेगा. यदि आप 200 रुपये वाला प्रीपेड प्लान रिचार्ज कराते हैं तो आपको 20 प्रतिशत यानि 200 रुपये का कैशबैक मिलेगा. इसका मतलब है कि प्लान का लाभ फ्री में ही उठा सकेंगे.

ऐसे उठाएं इस ऑफर का लाभ

अगर आप भी Jio के कैशबैक ऑफर लाभ उठाना चाहते हैं तो बता दें कि इसके आपको कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या MyJio ऐप पर जाकर किसी भी प्रीपेड प्लान का चयन करना होगा. अगर आप 200 रुपये या उससे अधिक का रिचार्ज कराते हैं तो आपको 20% कैशबैक मिलेगा जो कि आपके जियो ऐप बैलेंस में ऐड हो जाएगा. इसका लाभ आप अगले रिचार्ज के लिए उठा सकते हैं. बता दें कि एक दिन में यूजर अधिकतम 200 रुपये का कैशबैक ही प्राप्त कर सकते हैं. इस कैशबैक से केवल रिचार्ज ही नहीं, बल्कि AJio, Jio Mart पर शॉपिंग भी की जा सकती है.