HOMEजरा हट केबॉलीवुडराष्ट्रीय

Malaika’s Breakup From Arjun: मलाइका और अर्जुन का हुआ ब्रेकअप! दिल टूटने से दुखी एक्ट्रेस नहीं निकल रहीं घर से बाहर

Malaika's Breakup From Arjun

Malaika’s Breakup From Arjun अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद मलाइका और अर्जुन ने अलग होने का फैसला किया है।

Malaika’s Breakup From Arjun छह दिनों से घर में बंद हैं मलाइका

रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा छह दिन से अपने घर से बाहर नहीं निकली हैं। वह पूरी तरह से आइसोलेशन में चली गईं हैं। कहा जा रहा है कि वह बेहद दुखी हैं और उन्होंने कुछ समय के लिए अकेले रहने का किया है।

Malaika’s Breakup From Arjun मलाइका के घर के पास होते हुए भी अर्जुन ने नहीं की अभिनेत्री से मुलाकात

इस छह दिनों में अर्जुन कपूर एक बार भी उनसे मिलने नहीं गए हैं। अर्जुन को तीन दिन पहले ही बहन रिया कपूर के घर डिनर पर स्पॉट किया गया था। रिया का घर मलाइका के घर के बेहद करीब है और इसके बावजूद वह डिनर के बाद उनसे मिलने नहीं गए। मलाइका आमतौर पर अर्जुन के साथ इन फैमिली डिनर में शामिल होती हैं लेकिन इस बार उन्हें उनके साथ नहीं देखा गया था।”

Malaika’s Breakup From Arjunइंडियाज बेस्ट डांसर 2 के ग्रैंड फिनाले में नहीं हुईं शामिल

पिछले हफ्ते, मलाइका अरोड़ा ने अस्वस्थता होने के कारण इंडियाज बेस्ट डांसर 2 के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग में शामिल होने से मना कर दिया। शो के करीबी सूत्रों ने बताया कि अभिनेत्री “थोड़ा लो” महसूस कर रहीं थीं इसलिए उन्होंने मेकर्स से बात कर ग्रैंड फिनाले में शामिल नहीं होने का फैसला किया।

अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय अभिनेता के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। जल्द ही उनकी फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ रिलीज होगी। वहीं मलाइका अरोड़ा पिछले दिनों ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में बतौर जज नजर आ रहीं थीं।

Show More

Related Articles

Back to top button