RBI कल जारी करेगा 200 रुपए का नया नोट

RBI कल जारी करेगा 200 रुपए का नया नोटनई दिल्ली। बुधवार को 200 रुपए के नोट को लेकर सरकार द्वारा अधिसूचना जारी किए जाने के बाद अब खबर है कि रिजर्व बैंक शुक्रवार को इसे जारी कर देगी। खबरों के अनुसार रिजर्व बैंक ने एक बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि की है साथ ही इसकी पहली तस्वीर भी जारी की है।
बयान के अनुसार यह नोट ऑरेंज शेड में होगा जिस पर गवर्नर उर्जीत पटेल के हस्ताक्षर होंगे। नोट का आकार 66 mm X146 mm होगा। इसके पीछे की तरफ सांची स्तूप की छवि नजर आएगी। नोट का मुख्य रंग हल्का पीला होगा जिसमें और भी चीजें जैसे इसकी डिजाईन, पैटर्न और कलर स्कीम नजर आएंगे।
यह होगी खास बातें
सामने
सामने की तरफ से देखने पर इसमें आर-पार नजर आने वाला 200 लिखा नजर आएगा।
नए 200 अंक की तस्वीर भी दिखाई देगी।
यह 200 देवनगरी में लिखा होगा।
नोट के बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर होगी।
छोटे अक्षरों में RBI, भारत, 200 और India लिखा होगा।
नोट में लगे सुरक्षा धागे में इंडिया और भारत लिखा होगा। इस धागे का रंग हरे से नीले में बदलेगा।
नोट के राइट साइड में अशोक स्तंभ नजर आएगा।
महात्मा गांधी का वाटर मार्क भी दिया गया है।
पीछे
नोट के पीछे की तरफ नोट के छपने की तारीख
स्वच्छ भारत अभियान का लोगो।
लैंग्वेज पैनल।
सांची स्तूप की इमेज।
देवनगरी में 200 लिखा होगा।
Exit mobile version