दुबे कॉलोनी क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से सरेराह चेन स्नेचिंग

कटनी। शहर के दुबे कालोनी क्षेत्र में आज मार्निंग वॉक पर निकली एक महिला के साथ चैन स्नेचिंग की घटना प्रकाश में आई है। बताया जाता है कि महिला घर से निकल कर जब कॉलोनी की सड़क पर वॉक कर रही थी, उसी दौरान अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने महिला के बगल से गाड़ी लगाई और गले से चैन खींचकर चंपत हो गए।

महिला ने शोर मचाया तो लोग घरों के बाहर निकले लेकिन तब तक बदमाश रफूचक्कर हो गए थे। बताया जाता है कि यह पूरी वारदात कॉलोनी स्थित एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

Exit mobile version