HOME

Rasoi Gas Cost: आज से 250 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़े LPG गैस के दाम, दो माह में 346 की बढ़ोतरी

Rasoi Gas Costआज से 250 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़े व्यावसायिक रसोई गैस के दाम

Rasoi Gas Cost देश में व्यावसायिक रसोई गैस के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। 1 अप्रैल से इसके 19 किलो के सिलेंडर 250 महंगे हो गए हैं। दिल्ली में अब ये 2253 रुपये में मिलेंगे। हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
बीते दो माह में 19 किलो के व्यावसायिक रसोई गैस के दाम 346 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ गए हैं।

Petrol Diesel LPG Price Hike: 137 दिनों बाद बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, LPG सिलेंडर की कीमत में भी बढ़ोतरी

इससे पहले एक मार्च को इनके दाम 105 रुपये बढ़ाए गए थे। फिर नौ रुपये घटाए गए। एक मार्च को 19 किलो का एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 2012 रुपये में मिलता था, जो 22 मार्च को 9 रुपये घटकर 2003 रु. का हो गया था, लेकिन आज से 250 रुपये की बढ़ोतरी के बाद यह 2253 रुपये का हो गया। वहीं कोलकाता में यह सिलेंडर 2351 रुपये में मिलेगा तो मुंबई में 2205 में और चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2406 रुपये में मिलेगा। दरों में यह कमी-बेशी राज्यों व स्थानीय करों के कारण रहेगी।

 

Rasoi Gas Cost

पांच राज्यों के चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल व एलपीजी के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। 22 मार्च को सबसिडी वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी 50 रुपये बढ़ाए गए थे। हालांकि अक्तूबर 2021 के बाद से घरेलू एलपीजी के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी।

देश के चार महानगरों में अभी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर इन दामों पर मिल रहे हैं। दिल्ली में ये 949.50 रुपये, कोलकाता में 976 रुपये, मुंबई में 949.50 रुपये और चेन्नई में 965.50 में मुहैया कराए जा रहे हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button