HOME

Rashi Aur Rog: रा​शि से जानें होने वाले रोग, 12 राशियां करती है शरीर के अंगों का प्रतिनिधित्व

Rashi Aur Rog: ज्योतिष शास्त्र में जिस प्रकार राशि और ग्रहों के माध्यम से व्यक्ति के भूत, भविष्य और वर्तमान की जानकारी प्राप्त होती है, ठीक उसी प्रकार व्यक्ति को होने वाले रोगों के बारे में भी चेताया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र के ग्रंथों में इंसान के शरीर के अंगों में मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों को स्थापित किया गया है। इन राशियों की मदद से यह जाना जा सकता है कि शरीर का वह अंग स्वस्थ है या रोगग्रस्त है।

ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के मुताबिक, मेष सिर का, वृष मुख का, मिथुन हाथों का, कर्क हृदय का, सिंह पेट का, कन्या कमर का, तुला वस्ति का, वृश्चिक गुप्तांग का, धनु उरू का, मकर घुटने का, कुंभ जंघा तथा मीन पैरों का प्रतिनिधित्व करती है। ये 12 रा​शियां किन रोगों को उत्पन्न करती हैं, इसके बारे में जाना जा सकता है। आइए जानते हैं कि मेष से मीन तक की राशियों से कौन कौन से रोग होते हैं।

1. मेष: इस राशि के कारण व्यक्ति को नेत्र रोग, मुख रोग, सिरदर्द, मानसिक तनाव और अनिद्रा जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

2. वृष: ऐसे जातकों को गले, श्वासनली, आंख, नाक और गले के रोग हो सकते हैं। ऐसे लोगों को इन रोगों से बचना चाहिए।

3. मिथुन: यह राशि हाथों का प्रतिनिधित्व करती है। इस राशि के कारण रक्त विकार, श्वास और फुफ्फुस रोग होने की आशंका रहती है।

4. कर्क: यह राशि शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से हृदय का प्रतिनिधित्व करता है। कर्क राशि के कारण हृदय रोग या रक्त विकार होने की आशंका बनी रहती है।

5. सिंह: इस राशि के कारण पेट से संबंधित समस्याएं और वायु विकार हो सकता है। सिंह राशि पेट का प्रतिनिधित्व करता है।

6. कन्या: कन्या राशि का कमर से संंबंध होता है। इस राशि के कारण आमाशय के रोग, अपच, जिगर और कमर दर्द की समस्या हो सकती है।

7. तुला: इस राशि की वजह से मूत्राशय के रोग, मधुमेह, प्रदर एवं अत्यधिक पेशाब की समस्या हो सकती है।

8. वृश्चिक: यह राशि गुप्तांग का प्रतिनिधित्व करती है। इस राशि के कारण गुप्तरोग, भगंदर और संसर्ग से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

9. मकर: मकर राशि की वजह से वातरोग, चर्मरोग, शीतरोग और रक्तचाप की समस्या हो सकती है।

10 धनु: इस राशि के कारण आपको यकृत रोग या लीवर से जुड़ी समस्या, रक्त दोष, हड्डी टूटने और मज्जारोग की समस्या हो सकती है।

11. कुंभ: कुंभ राशि की वजह से मानसिक रोग, गर्मी, जलोदर और ऐंठन की समस्या हो सकती है।

12. मीन: मीन राशि के कारण व्यक्ति को एलर्जी, गठिया, चर्मरोग और रक्त विकार की समस्या होने की आशंका रहती है।

Show More

Related Articles

Back to top button