Wednesday, October 28, 2026
Latest:
Corona newsHOMEMADHYAPRADESHजबलपुर

Rape in School Jabalpur स्कूल के गार्ड ने दसवीं की छात्रा से किया दुष्कर्म

Rape in School Jabalpur के एक स्कूल में गार्ड की नौकरी करने वाले डिंडौरी निवासी युवक ने छात्रा को प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद एक दिन उसे घुमाने के बहाने चौकसे यात्री निवास ले गया। जहां मैनेजर की मिलीभगत से कमरे में ले गया और छात्रा से दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद छात्रा को डिंडौरी ले गया और शारीरिक शोषण करता रहा। स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपित एवं उसकी मदद करने वाले मैनेजर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

14 वर्षीय छात्रा कक्षा दसवी में पढ़ती है। छात्रा जिस स्कूल में पढ़ती है, उसी स्कूल में डिंडौरी समनापुर निवासी हनुमान राठौर गार्ड की नौकरी करता था। हनुमान ने छात्रा से दोस्ती कर ली और एक दिन उसे घुमाने के बहाने कृषि उपज मंडी के पास चौकसे यात्री निवास ले गया। जहां यात्री निवास के मैनेजर संदीप कुमार की मदद से उसने कमरा किराए पर लिया और धमकी देकर छात्रा से दुष्कर्म किया। इसके बाद हनुमान ने छात्रा को शादी का झांसा दिया और विगत एक सितंबर को उसे अपने साथ डिंडौरी ले गया। छात्रा के लापता होने पर स्वजन थाने पहुंचे और उसके अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp