News24you

News you are looking for

Levana Hotel Fire: होटल में लगी आग का वीडियो आया सामने, अस्पताल पहुंचे सीएम योगी, प्रशासन को सख्त निर्देश

Levana Hotel Fire: होटल में लगी आग का वीडियो आया सामने, अस्पताल पहुंचे सीएम योगी, प्रशासन को सख्त निर्देश

Lucknow Hotel Fire: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लेवाना होटल (Levana Hotel) में सोमवार की सुबह भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची आग पर काबू पाया। लेकिन होटल के कमरों में कई लोगों के फंसे होने की सूचना है।

धुएं की वजह से लोगों को खिड़कियों से निकाला जा रहा है। हादसे में दो लोगों के मौत की खबर है, जबकि कई लोगों के आग से झुलसने की भी जानकारी सामने आ रही है। आपको बता दें कि लेवाना होटल लखनऊ के सबसे पॉश इलाके हजरतगंज में स्थित है। हादसे के वक्त होटल के अंदर काफी लोग थे, जिन्हें इमरजेंसी एग्जिट तोड़कर बाहर निकाला जा रहा है। देखिये ताजा वीडियो –

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मामले का संज्ञान लिया है और घायलों की उचित मदद करने का निर्देश दिया है। जानकारी के मुताबिक होटल की तीसरी मंजिल पर आग लगी थी। हजरतगंज इलाके के फायर ऑफिसर ने बताया कि अब तक 18 लोगों को निकाल लिया गया है। रेस्क्यू किए गए लोगों को अस्पताल भेजा गया है। होटल की चौथी मंजिल में फंसे लोगों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं झुलसे हुए लोगों को अस्पताल ले जाने के लिए चार एंबुलेंस बुलाई गई है। बताया जा रहा है कि होटल में आग के धुंआ से दम घुटने के कारण भी कई लोग बेहोश हो गए हैं।