Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEKATNI

जैविक कृषि कार्यशाला में रामसुख दुबे सम्मानित

 

कटनी। वीरांगनारानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय बहोरीबंद में प्राचार्य डॉक्टर इंद्र कुमार के मार्गदर्शन में इको क्लब द्वारा आयोजित एकदिवसीय जैविक खेती प्रशिक्षण कार्यशाला में जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे को महाविद्यालय द्वारा विगत कई वर्षों से विद्यार्थियों को दिए जा रहे गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण तथा अथक परिश्रम एवं सहयोग तथा जैविक खेतीको प्रदान करने के लिए शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व विद्यार्थियों को कार्यशाला में जैविक खेती का प्रशिक्षण तथा विद्यार्थियों द्वारा जैविक खेती के विभिन्न मॉडल प्रस्तुत करने पर उनका मूल्यांकन किया गया। कार्यशाला में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्रशिक्षण समन्वयक डॉक्टर प्रवीण गर्ग द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp