HOMEKATNI

पार्टी की ताकत के पीछे मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका: रामरतन पायल

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई मोर्चों की बैठक

कटनी। विभिन्न संगठनात्मक एवं पार्टी की आगामी कार्ययोजना के संदर्भ में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार भाजपा जिला कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, किसान मोर्चा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कामकाजी बैठक सम्पन्न हुई।

पार्टी की ताकत के पीछे मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका: रामरतन पायल

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने कहा कि पार्टी की ताकत के पीछे मोर्चा, प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार की योजनाओं को सभी मोर्चा के माध्यम से जनता के बीच ले जाएं और उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़े।

जिला महामंत्री, अजा मोर्चा प्रभारी श्री राजेश चौधरी ने कहा कि मोर्चा के माध्यम से पार्टी समाज के सभी वर्गो और सभी क्षेत्रों में पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का कार्य कर रही है। कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन की गतिविधियों में सक्रियता से कार्य करना है।

जिला उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय ने कहा कि मोर्चो का कार्य क्षेत्र बडा है। समाज के हर क्षेत्र में इनका काम है। मोर्चो के कार्य को प्रत्येक बूथ पर लेकर जाएं जिससे हमारा संगठन मजबूत हो।पार्टी की ताकत के पीछे मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका: रामरतन पायल
जिला उपाध्यक्ष, अजजा मोर्चा प्रभारी दीपक सोनी टंडन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हर वर्ग के लिए योजना चलायी है हमारी सरकारों के जनकल्याण कारी कार्यो को लेकर मोर्चा के कार्यकर्ता जनता के पास जाएं। पार्टी ने 10 प्रतिशत वोट शेयर बढाने का जो लक्ष्य लिया है उसमें मोर्चा, प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण भूमिका है।

पार्टी की ताकत के पीछे मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका: रामरतन पायल
बैठक में मोर्चों की मंडलो की कार्यकारिणी, समर्पण निधि अभियान, आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, नगरीय निकाय चुनाव आदि विषयों पर चर्चा हुई।

पार्टी की ताकत के पीछे मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका: रामरतन पायल
बैठक में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कन्हैया तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कोल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संतराम रैदास सहित मोर्चो के जिला पदाधिकारीगण एवं मंडल अध्यक्षगणों की उपस्थिति रही।

 

Show More

Related Articles

Back to top button