Thursday, October 29, 2026
Latest:
HOMEज्ञानराष्ट्रीय

Ramnath Kovind: तो सोनिया गांधी के पड़ोसी होंगे कोविंद, जानें रिटायरमेंट के बाद कितनी पेंशन और सुविधाएं मिलेंगी?

Ramnath Kovind राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। 23 जुलाई को उनके सम्मान में उप राष्ट्रपति वैंकैया नायडू संसद भवन स्थित सेंट्रल हॉल में विदाई समारोह का आयोजन कर रहे हैं। इस दौरान राष्ट्रपति कोविंद को एक ‘स्मृति चिन्ह’ तथा संसद सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित एक ‘हस्ताक्षर पुस्तिका’ भी भेंट की जाएगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी केंद्रीय मंत्री और सांसद इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।

ये सुविधाएं भी मिलेंगी

  • स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह से फ्री होंगी।
  • ट्रेन और हवाई यात्रा मुफ्त होगी। पूर्व राष्ट्रपति के साथ एक अन्य स्टाफ को भी ये सुविधा मुफ्त दी जाएगी।
  • पांच लोगों का पर्सनल स्टाफ होगा। इसके अलावा सभी सुविधाओं से युक्त मुफ्त गाड़ी दी जाएगी।
  • दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी दी जाएगी। दो सचिव भी होंगे।

कार्यकाल खत्म होने से दो दिन पहले यानी 22 जुलाई को ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का पूरा सामान नए बंगले में शिफ्ट हो जाएगा। हालांकि, आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति भवन से कोविंद की विदाई 25 जुलाई को होगी, जब नए राष्ट्रपति शपथ लेंगे।

जानिए राष्ट्रपति कोविंद का नया पता क्या होगा? 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को कार्यकाल खत्म होने के बाद दिल्ली के 12 जनपथ स्थित बंगला आवंटित हुआ है। ये वही बंगला है, जहां कुछ साल पहले तक रामविलास पासवान रहा करते थे। पासवान इस बंगले में दो दशक से ज्यादा समय तक रहे। उनके निधन के बाद परिवार ने इसे खाली कर दिया। अब ये बंगला रामनाथ कोविंद को आवंटित हुआ है।

बंगले को पूरी तरह से नया रूप दिया जा चुका है।  राष्ट्रपति की बेटी स्वाति कोविंद ने बंगले के रेनोवेशन का काम देखा। इसी बंगले के बगल यानी 10 जनपथ पर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी का आवास है।

 पशुपति कुमार, फिर अश्विनी चौबे को अलॉट हुआ 

राम विलास पासवान के निधन के बाद 12 जनपथ बंगले में रहने का ऑफर उनके भाई पशुपति कुमार को दिया गया। पशुपति अभी केंद्र सरकार में मंत्री हैं। पशुपति ने इसे मना कर दिया। इसके बाद रेलवे और आईटी मंत्री अश्विनी कुमार चौबे को यह बंगला दिया गया। हालांकि, तब ये खाली नहीं था। ऐसे में अश्विनी कुमार को दूसरा बंगला दे दिया गया।

रिटायरमेंट के बाद क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी? 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को रिटायरमेंट के बाद 1.5 लाख रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगा। इसके अलावा 60 हजार रुपये प्रतिमाह सेक्रेटेरियल स्टाफ और आफिस खर्च के लिए दिया जाएगा। इसके अलावा सरकार की तरफ से दिए गए बंगले का किराया भी फ्री होगा।

पूर्व राष्ट्रपति के तौर पर कोविंद को दो लैंडलाइन, मोबाइल फोन, ब्रॉडबैंड और इंटरनेट कनेक्शन भी दिया जाएगा। इसके अलावा बिजली और पानी का बिल भी नहीं देना पड़ेगा। कोविंद को ड्राइवर और कार भी दी जाएगी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp