Saturday, October 31, 2026
Latest:
बॉलीवुडराष्ट्रीय

Ramayan Story Special: जब ‘रामायण’ के रावण ने हेमा मालिनी को मारे 20 थप्पड़, चेहरा हो गया था लाल

Ramayan Story Special: जब ‘रामायण’ के रावण ने हेमा मालिनी को 20 थप्पड़ मारे थे। दरअसल, 70 के दशक में बनी फिल्म ‘हम तेरे आशिक हैं’ में हेमा मालिनी और जितेंद्र की जोड़ी नजर आई थी। इस फिल्म में अरविंद त्रिवेदी ने भी काम किया था और उनका हेमा मालिनी के साथ एक सीन था। इस सीन में उन्हें हेमा मालिनी को एक जोरदार थप्पड़ मारना था लेकिन वह ऐसा नहीं कर पा रहे थे।

मध्‍यप्रदेश के इंदौर में जन्‍मे अरविंद त्रिवेदी

रावण  उर्फ अरविंद त्रिवेदी  ने ‘रामायण’ के अलावा भी कई फिल्मों और सीरियल्स में काम किया था। इसी वजह से सिनेमा जगत में उनके किस्से काफी मशहूर हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार अवरिंद त्रिवेदी ने हेमा मालिनी को 20 थप्पड़ मारे थे।

आज भी जब याद आता है वह दिन

70 के दशक में बनी फिल्म ‘हम तेरे आशिक हैं’ में हेमा मालिनी और जितेंद्र की जोड़ी नजर आई थी। इस फिल्म में अरविंद त्रिवेदी ने भी काम किया था और उनका हेमा मालिनी के साथ एक सीन था। इस सीन में उन्हें हेमा मालिनी को एक जोरदार थप्पड़ मारना था लेकिन वह ऐसा नहीं कर पा रहे थे। हेमा मालिनी को थप्पड़ मारने में अरविंद को काफी झिझक हो रही थी क्योंकि तब तक हेमा एक सुपरहिट एक्ट्रेस बन चुकी थीं क। इसी वजह से इस सीन के लिए एक नहीं दो नहीं बल्कि पूरे 20 रीटेक हुए थे।

गुजराती मंच से  आए थे अरविंद

रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने एक इंटरव्यू में इस किस्से के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था, ‘मैंने उन्हें (अरविंद को) गुजराती मंच से लिया था। वह एक शानदार अभिनेता थे, लेकिन वह अपने भाई की छाया में रहना ही पसंद करते थे। उन्होंने फिल्म हम तेरे आशिक हैं में हेमा मालिनी के साथ काम किया था। इस फिल्म में हेमा मालिनी के साथ उनका एक सीन था जिसमें उन्हें हेमा को थप्पड़ मारना था। उन्होंने इसे करने के लिए 20 टेक लिए थे। बाद में अभिनेत्री और मैंने उनसे कहा कि उन्हें यह भूल जाना चाहिए कि वह एक बहुत बड़ी स्टार हैं और सीन पूरा करना चाहिए। फिर उन्होंने इस सीन को किया था।’

इंदौर में हुआ था अरविंद त्रिवेदी का जन्‍म

मध्य प्रदेश में जन्में अरविंद त्रिवेदी ने गुजराती फिल्मों में ज्यादा काम किया था। लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला था कि रामानंद सागर ‘रामायण’ बना रहे हैं तो वह तुरंत ही गुजरात से मुंबई की ओर निकल पड़े थे। उन्होंने इस धारावाहिक में ‘केवट’ के रोल के लिए ऑडिशन दिया था। उन दिनों रावण के रोल के लिए अमरीश पुरी पहली पसंद थे। लेकिन जैसे ही रामानंद सागर ने अरविंद त्रिवेदी की बॉडी लैंग्वेज और एटीट्यूड देखा तो हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत ही अभिनेता को रावण के रोल के लिए साइन कर लिया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp