HOMEMADHYAPRADESH

Ram van Gaman Path राम वन गमन पथ के निर्माण के लिए मध्‍य प्रदेश सरकार न्यास बनाएगी : मंत्री उषा ठाकुर

राम वन गमन पथ के निर्माण के लिए मध्‍य प्रदेश सरकार न्यास बनाएगी : मंत्री उषा ठाकुर

Ram van Gaman Pathराम वन गमन पथ के निर्माण के लिए सरकार न्यास बनाएगी। यह आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास की तर्ज पर होगा। इस काम को अब धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग की जगह संस्कृति विभाग देखेगा। नौ मार्च को विधानसभा में प्रस्तुत होने वाले बजट में भी राम वन गमन पथ के निर्माण के लिए प्रविधान किया जाएगा।

संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने बताया कि राम वन गमन पथ के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। कोरोना काल में भी इसके लिए बजट का पर्याप्त प्रबंध किया गया था। सर्वे और अध्ययन के कार्य हो चुके हैं। पथ के आसपास धार्मिक स्थलों पर यातायात, पार्किंग और ठहरने के लिए सुविधा का विकास किया जाएगा। निर्माण कार्य राज्य सड़क विकास निगम के माध्यम से कराया जाएगा।

आध्यात्मिक आयोजन को इवेंट बता सकती है कांग्रेस

उन्होंने पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के बयान पर पलटवार भी किया। शर्मा ने कहा था कि भाजपा के नेता धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता आध्यात्मिक आयोजन को इवेंट बता सकते हैं। इनके सबसे बड़े नेता राहुल गांधी को यह तक पता नहीं है कि जनेऊ किस तरफ पहनना है। जनेऊ के संस्कार की उन्हें जानकारी तक नहीं है

Show More

Related Articles

Back to top button