News24you

News you are looking for

Raju Srivastava Death : राजू श्रीवास्तव की आखिरी झलक आई सामने! पत्नी शिखा ने कही ये बात

Raju Srivastava Death

Raju Srivastava: हास्य कला से इंडस्ट्री में अपना लोहा मनवाने वाले ‘गजोधर भैया’ (Gajodhar Bhaiya) उर्फ राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava Death) अब हमारे बीच नहीं हैं। कॉमेडी स्टार ने आज दिल्ली के AIIMS अस्पताल में अंतिम सांस ली। सबको हंसाने वाला स्टार आज सबको रुला कर चला गया। राजू श्रीवास्तव की पत्नी का हाल ही में बयान सामने आया है।

Raju Srivastava Death : राजू श्रीवास्तव की आखिरी झलक आई सामने! पत्नी शिखा ने कही ये बात

राजू की पत्नी का आया बयान

कॉमेडियन की पत्नी शिखा श्रीवास्तव (Raju Srivastava Wife) ने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान कहा, “मैं अभी बात करने में सक्षम नहीं हूं। मैं अभी क्या कह सकती हूं? उन्होंने बहुत संघर्ष किया, मैं वास्तव में उम्मीद और प्रार्थना कर रही थी कि वह इस जंग से लड़कर वापस आ जाएंगे। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ है। मैं केवल इतना कह सकती हूं कि वह एक सच्चे योद्धा थे।”

 

AIIMS से लाया गया राजू श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर

न्यूज एजेंसी ANI ने हॉस्पिटल से कुछ तस्वीरें साझा की है। जिसमें देखा जा सकता है कि हॉस्पिटल के बाहर एम्बुलेंस में कॉमेडी किंग (Raju Srivastava Last Photo) का पार्थिव शरीर रखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। आपको बता दें कि दिल्ली के AIIMS में ही बीते डेढ़ महीने से राजू श्रीवास्तव वेंटिलेटर पर थे। तमाम कोशिशों के बाद भी कॉमेडी किंग की जान नहीं बचाई जा सकी।

Raju Srivastava Death
42 दिन से वेंटिलेटर पर थे राजू श्रीवास्तव

जानकारी के लिए बात दें कि 10 अगस्त को जिम में उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। कॉमेडी स्टार बीते 42 दिनों से वेंटिलेटर पर थे। फैंस उनकी सलामती की दुआ मांग रहे थे। हालांकि आज कॉमेडी स्टार ने अंतिम सांस ली। राजू श्रीवास्तव के निधन (Raju Srivastava Death) की खबर सुन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस को यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है।