News24you

News you are looking for

Railways: लॉकडाउन में ढील के साथ रेलवे ने भी बढ़ाई ट्रेनों की संख्या, देखिये पूरी लिस्ट

Intercity Train : पैसेंजर ट्रेन को भी मात दे रही रीवा इंटरसिटी एक्सप्रेस, कटनी से जबलपुर पहुंचने में इसे पौने तीन घंटे लग गए

Railways जैसे-जैसे राज्यों  से लॉकडाउन हटता जा रहा है और आने-जाने की पाबंदियाम कम हो रही हैं, वैसे ही रेलवे ने भी ट्रेनों की संख्या बढ़ानी शुरु कर दी है। रेलवे ने जहां लॉकडाउन के दौरान कैंसिल की गईं कई ट्रेनों को फिर से चलाने की हरी झंडी दे दी है, वहीं कई स्पेशल ट्रेनों को फिर से चलाने की मंजूरी दी है। नार्थ सेन्ट्रल रेलवे ने 12 स्पेशल ट्रेनों को फिर से शुरु करने का फैसला लिया है। साथ ही दो ट्रेनों के फेरे भी बढ़ा दिये हैं।

पश्चिम रेलवे (Western Railways) ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए समर स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। साथ ही कई स्पेशल ट्रेनों (Special Trains) के फेरों को बढ़ाया गया है। इनमें महाराष्ट्र, गुजरात, और बिहार की ट्रेनें शामिल हैं।

पश्चिम रेलवे (Western Railways) ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 3 स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिये हैं। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 09115/09116 दादर-भुज सयाजी नगरी एक्सप्रेस को अतिरिक्त हॉल्ट और संशोधित समय के साथ चलाने का निर्णय लिया गया है। इस ट्रेन का संशोधित समय 10 जून, 2021 से प्रभावी होगा.

इसके अलावा बंगाल-बिहार और यूपी से जम्मू की तरफ आने जाने वाले रेल यात्रियों के लिए भी अच्छी खबर है। यात्रियों की सुविधा के लिए कोलकाता और जम्मूतवी के मध्य 03151/03152 कोलकाता-जम्मूतवी-कोलकाता स्पेशल ट्रेन का परिचालन 08 जून 2021 से अगले आदेश तक के लिए प्रारंभ किया जा रहा है। कोरोना के चलते इस ट्रेन का परिचालन बंद कर दिया गया था।