HOMEराष्ट्रीय

Railway News कई ट्रेनों की टाइमिंग बदली, कई के फेरे बढ़े, देखें पूरी जानकारी

Railway News कई ट्रेनों की टाइमिंग बदली, कई के फेरे बढ़े, देखें पूरी जानकारी

IRCTC Railway news वेस्टर्न रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुई कई ट्रेनों की टाइमिंग में बड़ा बदलाव किया है। मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 7 जोड़ी त्‍योहार स्‍पेशल ट्रेनों के फेरों को अगली सूचना तक के लिए बढ़ा दिया है। पश्चिम रेलवे ने ताजा ट्वीट में यह जानकारी शेयर की है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के मुताबिक रेलवे ने जिन स्पेशल ट्रेनों के फेरों को बढ़ाया है, उसकी सूची इस प्रकार है –

– ट्रेन संख्या 09012 अहमदाबाद-मुंबई गुजरात एक्सप्रेस SF स्पेशल का समय 20.09.2021 से शुरू होने वाली यात्रा से संशोधित किया गया है। यह ट्रेन अब अहमदाबाद से 07.00 बजे के बजाय 07.05 बजे निकलेगी 15.55 बजे के बजाय 16.00 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

– ट्रेन संख्या 09210 पुरी-वलसाड स्पेशल के समय को 19.09.2021 से शुरू होने वाली यात्रा से बदलाव किया गया है। यह गाड़ी अब सूरत स्टेशन पर 10.47/10.52 बजे के स्थान पर 10.57/11.02 बजे पहुंचेगी और 12.00 बजे के स्थान पर 12.10 बजे वलसाड पहुंचेगी।

– ट्रेन नंबर 06588 बीकानेर-यशवंतपुर स्पेशल के समय को 21.09.2021 से शुरू बदलाव किया गया है।

ये ट्रेन अब वापी स्टेशन पर 12.26/12.28 बजे के बजाय 12.32/12.34 बजे और बोईसर स्टेशन पर 13.07/13.09 बजे के बजाय 13.12/13.14 बजे पहुंचेगी और प्रस्थान करेगी।

– ट्रेन संख्या 04806 बाड़मार-यशवंतपुर स्पेशल के समय में 23.09.2021 से शुरू होने वाली यात्रा को संशोधित किया गया है। ये ट्रेन अब वापी स्टेशन पर 12.26/12.28 बजे के बजाय 12.32/12.34 बजे पहुंचेगी/प्रस्थान करेगी.

– ट्रेन नंबर 09028 जम्मू तवी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल का समय 20.09.2021 से शुरू वाली ट्रेन का समय बदलाव है। ये ट्रेन अब वापी स्टेशन पर 12.26/12.28 बजे के बजाय 12.32/12.34 बजे और बोरीवली स्टेशन पर 14.00/14.03 बजे के बजाय 14.05/14.08 बजे पहुंचेगी और रवाना होगी।

– ट्रेन संख्या 02930 जैसलमेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल का समय 25.09.2021 से यात्रा में बदलाव किया गया है। ये ट्रेन अब वापी स्टेशन पर 12.26/12.28 बजे के बजाय 12.32/12.34 बजे और बोरीवली स्टेशन पर 14.00/14.03 बजे के बजाय 14.05/14.08 बजे पहुंचेगी और 14.50 बजे के बजाय 15.00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

– ट्रेन संख्या 02950 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल के समय में भी बदलाव किया गया है। ये ट्रेन अब 23.09.2021 से शुरू होगी और अब नए टाइम पर चलेगी। ट्रेन अब वापी स्टेशन पर 12.37/12.39 बजे के बजाय 12.40/12.42 बजे पहुंचेगी और रवाना होगी।

– ट्रेन संख्या 04672 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल का समय भी बदल दिया गया है। 21.09.2021 से शुरू होने वाली यात्रा में संशोधन किया गया है। ट्रेन अब 16.00 बजे के बजाय 16.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

पश्चिम रेलवे ने इन ट्रेनों के बढ़ा दिए फेरे

ट्रेन नंबर 02474 बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर सुपरफास्ट स्पेशल को 28 जून 2022 तक बढ़ाया जाएगा। वहीं ट्रेन नंबर 02473 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल को 27 जून 2022 तक बढ़ाया जाएगा.। इसके अलावा

ट्रेन संख्या 02490 दादर-बीकानेर सुपरफास्ट स्पेशल को 29 जून 2022 तक और 02489 बीकानेर-दादर सुपरफास्ट स्पेशल को 28 जून 2022 तक बढ़ाया जाएगा। ट्रेन संख्या 02989 दादर-अजमेर सुपरफास्ट स्पेशल को 30 जून 2022 तक बढ़ाया जाएगा। 02990 अजमेर-दादर सुपरफास्ट स्पेशल को 29 जून 2022 तक बढ़ाया जाएगा। ट्रेन नंबर 09707 बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर स्पेशल को 2 जुलाई 2022 तक और 09708 श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल को 30 जून 2022 तक बढ़ाया जाएगा। ट्रेन संख्या 04818 दादर-भगत की कोठी सुपरफास्ट स्पेशल को 1 जुलाई 2022 तक और 04817 को भरत की कोठी-दादर सुपरफास्ट स्पेशल को 30 जून 2022 तक बढ़ाया जाएगा। ट्रेन नंबर 02940 जयपुर-पुणे सुपरफास्ट स्पेशल को 28 जून 2022 तक जबकि 02939 पुणे-जयपुर सुपरफास्ट स्पेशल को 29 जून 2022 तक बढ़ाया जाएगा। ट्रेन संख्या 09601 उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल को 25 जून 2022 तक बढ़ाया जाएगा. इसी तरह ट्रेन संख्या 09602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर स्पेशल को 27 जून 2022 तक बढ़ाया जाएगा। ट्रेन नंबर 02989, 09707, 02474, 02490 एवं 04818 की बुकिंग 20 सितंबर, 2021 से शुरू होगी।

Show More

Related Articles

Back to top button