Monday, November 2, 2026
Latest:
HOMEJOBSज्ञान

Railway IRCTC के साथ महज ₹4000 में शुरू करें अपना बिजनेस! हर महीने होगी 80,000 रुपये तक की कमाई

नई दिल्ली. भारतीय रेलवे (Indian Railways) की सहायक कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ट्रेन टिकट बुकिंग से लेकर कई सुविधाएं मुहैया कराती है. यही नहीं, आप IRCTC की मदद से हर महीने हजारों रुपये कमा (how to earn money) सकते हैं. इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. इसके लिए आपको बस करना ये होगा कि टिकट एजेंट (Ticket Agent) बनना होगा. जिस तरह रेलवे काउंटर (Railway ticket counter) पर क्लर्क टिकट काटते हैं, उसी तरह आपको भी यात्रियों को टिकट काट कर देना होगा.

कैसे करें अप्लाई?
सबसे पहले ऑनलाइन टिकट काटने के लिए आपको IRCTC की वेबसाइट पर जाकर एजेंट बनने के लिए अप्लाई करना होगा. उसके बाद आप एक ऑथराइज्ड टिकट बुकिंग एजेंट (Ticket booking agent) बन जाएंगे. फिर आप टिकट बुक कर सकते हैं. टिकट बुक करने पर IRCTC की ओर से एजेंट्स को अच्छा खासा कमीशन मिलता है.

कितना मिलता है कमीशन?किसी भी यात्री के लिए नॉन एसी कोच का टिकट बुक करने पर 20 रुपये प्रति टिकट और एसी क्लास का टिकट बुक करने पर 40 रुपये प्रति टिकट का कमीशन मिलता है. इसके अलावा टिकट की कीमत का एक फीसदी भी एजेंट को ही दिया जाता है. IRCTC का एजेंट बनने का एक और सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसमें टिकट बुक करने की कोई लिमिट नहीं है. महीने में आप चाहे जितनी मर्जी उतनी टिकट बुक कर सकते हैं. इसके अलावा 15 मिनट में तत्काल टिकट बुक करने का भी विकल्प मिलता है. एक एजेंट के तौर पर आप ट्रेन के अलावा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई टिकट भी बुक (Flight Ticket Booking) कर सकते हैं.

कितनी होगी कमाई?
एक महीने में जितने टिकट एजेंट बुक कर सकते हैं, उसकी कोई सीमा नहीं है. इसलिए कोई भी महीने में असीमित संख्या में टिकट बुक कर सकता है. एजेंटों को प्रत्येक बुकिंग और लेनदेन पर एक कमीशन मिलती है. एक एजेंट प्रति माह 80,000 रुपये तक की रेगुलर इनकम हासिल कर सकता है. अगर काम कम हुआ या मंदा रहा तब भी औसतन 40 50 हजार रु की कमाई की जा सकती है.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp