Thursday, October 29, 2026
Latest:
HOME

Priyanka Gandhi Isolated प्रियंका गांधी ने खुद को किया आइसोलेट, परिवार और स्टाफ का एक-एक सदस्य मिला था पॉजिटिव

Priyanka Gandhi Isolated कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। प्रियंका गांधी के परिवार के एक सदस्य और उनके स्टाफ का सदस्य रविवार को कोरोना संक्रमित पाया गया था, हालांकि प्रियंका गांधी का कोविड का टेस्ट निगेटिव आया है। लेकिन डॉक्टर की सलाह पर वह आइसोलेट हो गई हैं।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लिखा कि- मेरे परिवार के एक सदस्य और मेरे एक स्टाफ कल कोरोना संक्रमित पाए गए थे, मेरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है, डॉक्टर की सलाह पर मैं आइसोलेट हूं और कुछ दिनों के बाद फिर से टेस्ट कराऊंगी।

Corona cases in Indiaओमिक्रोन के मरीज 1700 पार, महाराष्ट्र टॉप पर

वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में तेजी से कोरोना फैल रहा है। 24 घंटों में संक्रमण के नए मामलों की संख्या 3194 से 4099 हो गई है। लगातार तीसरे दिन संक्रमण के चलते एक मरीज की मौत हुई है।

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 63,477 सैंपल की जांच हुई है। इनमें 6.46 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 4099 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं, 1509 मरीजों को छुट्टी दी गई। इस दौरान एक मौत दर्ज हुई है।

इसी के साथ ही कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14,58,220 तक पहुंच गई है जिनमें 14,22,124 मरीज ठीक हुए हैं लेकिन 25100 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई है। विभाग ने बताया कि राजधानी में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 10 हजार पार हुई है।

 

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp