Presidential Election Results 2022: द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति, मतगणना में यशवंत सिन्हा से काफी आगे

Presidential Election Results 2022: द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति, मतगणना में यशवंत सिन्हा से काफी आगे

Live Presidential election results 2022। द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा कल तक यह सवाल का जवाब लगभग तय हो गया है। द्रोपदी मुर्मू देश की अगली राष्ट्रपति होंगी। संसद भवन में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 11 बजे से जारी है। दो राउंड की गिनती हो चुकी है और दूसरे राउंड में भी द्रौपदी मुर्मू अपने प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा से आगे चल रही हैं। द्रौपदी मुर्मू को अब तक 1349 वोट मिले हैं, जबकि यशवंत सिन्हा को 537 वोट मिले हैं।

पहले राउंड में सांसदों के वोटों की गिनती हुई, जिसमें द्रौपदी मुर्म को 540 वोट मिले, वहीं यशवंत सिन्हा को सिर्फ 208 मत प्राप्त हुए। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम करीब 4 बजे चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद द्रौपदी मुर्मू से मिलने जाएंगे। द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है, यही कारण है कि द्रौपदी मुर्मू के निवास पर भी तैयारियों शुरू कर दी गई है।

चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक, एमपी, मणिपुर, सिक्किम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में राष्ट्रपति चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान हुआ। राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने बताया था कि संसद भवन में कुल 99.18 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Exit mobile version