News24you

News you are looking for

Poonam kaur ने खुद बताया क्यों पकड़ा Rahul Gandhi का हाथ

Poonam kaur ने खुद बताया क्यों पकड़ा Rahul Gandhi का हाथ

Rahul Gandhi Poonam kaur तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अभिनेत्री पूनम कौर का हाथ पकड़े राहुल गांधी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। शनिवार को बीजेपी नेता प्रीति गांधी ने तस्वीर पोस्ट करते हुए किथत तौर पर अपमानजनक टिपण्णी की थी। पूनम कौर ने भी उन्हें जवाब दिया है। अभिनेत्री ने बताया है कि आखिर राहुल ने उनका हाथ क्यों पकड़ा था। उन्होंने कहा है कि जब वह लगभग फिसल कर गिरने लगीं तब राहुल गांधी ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें संभाला। उन्होंने आगे लिखा, “यह बिल्कुल आपका अपमान है। याद रखें कि प्रधानमंत्री ने नारीशक्ति की बात कही थी।”

वहीं, जयराम रमेश ने प्रीति गांधी को ‘विकृत और बीमार दिमाग’ वाली महिला करार दिया है। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि राहुल गांधी वास्तव में अपने दादा के नक्शेकदम पर चल रहे हैं और देश को एकजुट कर रहे हैं। पवन खेड़ा ने लिखा, ‘आपको इलाज की जरूरत है, आपकी मानसिक स्थिति आपके परिवार और दोस्तों के लिए हानिकारक साबित हो सकती है।’