HOMEराष्ट्रीय

सावधान, इस साल कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है, असर दिखने लगा

सावधान, इस साल कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है

सावधान इस साल गर्मी के बाद बिन मौसम बारिश से लोग खूब परेशान हुए अब एक बार फिर लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है। इस साल कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।

उत्तराखंड में अक्तूबर में जमकर हुई बारिश ने मौसम में तेजी से बदलाव किया। महीने का आखिर आते-आते सुबह और शाम ठंड बढ़ने लगी है। वहीं इस बार पश्चिमी विक्षोभ के चलते नवंबर के दूसरे हफ्ते से ही ठंड में जबरदस्त इजाफा होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक हफ्ते में देश में दो पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाले हैं। इसके चलते 6 नवंबर से मध्य भारत तक दिन में अधिक ठंड महसूस होगी। यही नहीं अगले चार महीने पहाड़ी राज्यों से मध्य भारत तक के राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ के 3 नवंबर को दस्तक देने की संभावना है। इसकी वजह से 5 नवंबर तक कश्मीर, हिमाचल व उत्तराखंड में बारिश व वर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि इस साल सर्द दिनों को संख्या बढ़ेगी। कड़ाके की ठंड चार माह रहने की अनुमान है। शनिवार को हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में नमी की मात्रा 59 प्रतिशत दर्ज की गई।

Show More

Related Articles

Back to top button