Tuesday, October 27, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

PM Modi security lapse: पीएम से पूछना ‘JOSH कैसा है’ शर्मनाक, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को जमकर लताड़ा

PM Modi security lapse प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक (PM Modi security lapse) पर चन्नी सरकार (Channi Govt) चौतरफा घिरती नजर आ रही है. अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने कांग्रेस (Congress) को जमकर लताड़ लगाई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीएम मोदी से नफरत करती है, लेकिन पंजाब में कांग्रेस के खूनी इरादे नाकाम रहे. इस घटना से साबित हो चुका है कि पंजाब में पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था का बुरा हाल है.

स्मृति ईरानी ने पूछा कि इस घटना के बाद राज्य की पंजाब कांग्रेस ने कोई संवाद क्यों नहीं किया? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ मजाक हुआ, इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ. पीएम की जान जोखिम में डाली गई. प्रधानमंत्री के खिलाफ इस साजिश का देश समर्थन नहीं करेगा.

‘पीएम की सुरक्षा के साथ मजाक हुआ’

स्मृति ईरानी ने पूछा कि इस घटना के बाद राज्य की पंजाब कांग्रेस ने कोई संवाद क्यों नहीं किया? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ मजाक हुआ, इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ. पीएम की जान जोखिम में डाली गई. प्रधानमंत्री के खिलाफ इस साजिश का देश समर्थन नहीं करेगा.

कांग्रेस के युवा नेतृत्व पर निशाना

इस घटनाक्रम के दौरान कांग्रेस के युवा नेतृत्व ने जोश का, उत्सव का इजहार किया. ये किस बात का उत्सव है, ये किस प्रकार का जोश है? आक्रोश इस बात का है कि जब सुरक्षा कर्मियों ने पंजाब सरकार से संपर्क साधने की कोशिश की, तो उस समय मुख्यमंत्री कार्यालय से किसी ने भी संवाद नहीं किया.

कांग्रेस के खूनी इरादे नाकाम

आतंकवाद के दौर में और आतंकवाद से प्रभावित क्षेत्रों में भी इस प्रकार की सुरक्षा की चूक नहीं हुई, जैसी आज प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा के साथ हुई. भारत के इतिहास में आज पंजाब की पुण्य भूमि पर कांग्रेस के खूनी इरादे नाकाम रहे. जो लोग कांग्रेस में प्रधानमंत्री जी से घृणा करते हैं, वो आज उनकी सुरक्षा को नाकाम करने के लिए प्रयासरत थे.

‘मैं जिंदा लौट रहा हूं’

जो लोग इस षड्यंत्र का हिस्सा हैं उनसे कहती हूं कि मेरा विश्वास है कि न्याय निश्चित रूप से होगा. देश के प्रधानमंत्री का बाल बांका करने की ये इस साजिश को देश समर्थन नहीं देगा. पंजाब सरकार किस बात का इंतजार कर रही थी. मीडिया में शायद इसीलिए कुछ लोगों ने रिपोर्ट किया कि प्रधानमंत्री जी ने चन्नी जी के लिए जाते हुए संदेश दिया कि ‘मैं जिंदा लौट रहा हूं’.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp