Tuesday, October 27, 2026
Latest:
KATNI

पंजाब में प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा में चूक कांग्रेस का जानबूझकर किया गया कृत्य: रामरतन पायल

कटनी। देश का प्रधानमंत्री हमारे देश का गौरव होता है फिर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जो दुनिया के सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेता हैं। प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा में पंजाब की कांग्रेस सरकार की चूक जानबूझकर कर किया गया कृत्य है। यह बात आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के पंजाब में काफिला रुकने पर भाजपा जिलाध्यक्ष  श्री रामरतन पायल ने व्यक्त किये।

श्री पायल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार राजनीति में इतना नीचे गिर गई जो अब लोकप्रिय प्रधानमंत्री पर की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है।

श्री पायल ने कहा कि भारत के इतिहास में आज पंजाब की पुण्य भूमि पर कांग्रेस के खूनी इरादे नाकाम रहे, जो लोग कांग्रेस में प्रधानमंत्री जी से घृणा करते हैं, वो आज उनकी सुरक्षा को नाकाम करने के लिए प्रयासरत थे। वैचारिक मतभेद में कांग्रेस ने देश के सम्मान को ठेस पहुंचाई जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। देश के इतिहास में ऐसी घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के रूट की जानकारी प्रदर्शनकारियों को दी गई। पीएम की जान को खतरे में डाला गया भाजपा इसकी घोर निंदा करती है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp