HOMEKATNI

PM मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 8 सफल वर्ष में हर वर्ग का कल्याण: रामरतन पायल

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 8 साल पूरे होने पर जिलाध्यक्ष की पत्रकारवार्ता

कटनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 8 सफल वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने सरकार के द्वारा किये गए कुछ प्रमुख कार्यों की जानकारी दी।

श्री पायल ने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण केवल शब्द नहीं, बल्कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की आत्मा है, उसका आधार है आजादी के अमृतकाल में देश ने उनके नेतृत्व में जिस तरह से चुनौतियों की चट्टान पर विकास-पथ का निर्माण किया है, वह बेमिसाल है।

जिलाध्यक्ष श्री पायल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए राष्ट्र के विकास एवं गरीबों के कल्याण के लिए अहर्निश कार्य किया है और स्वयं सभी विकास परियोजनाओं की मॉनिटरिंग की है यही कारण है कि आज भारत दुनिया में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

श्री पायल ने कहा कि पहले देश में एक सामान्य सोच थी कि ‘कुछ भी नहीं हो सकता’ अब आम जनमानस में यह धारणा बनी है कि मोदी है तो मुमकिन है। 8 साल की यह यात्रा देश की सोच को बदलने की यात्रा है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल, पूर्व मंत्री श्रीमती अलका जैन, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, चेतन हिंदूजा, सुनील उपाध्याय, अम्बरीश वर्मा, मृदुल द्विवेदी, शिवम शर्मा, यज्ञदत्त मिश्रा, मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला, मंडल अध्यक्ष मनीष दुबे उपस्थित थे।

श्री पायल ने कहा कि पहले योजनायें कागज़ पर ही बनती थी, कागज़ पर ही इम्प्लीमेंट होती थीऔर कागज़ पर ही कंप्लीट भी हो जाती थी आज जिस योजना का शिलान्यास होता है, वह योजना उसी कार्यकाल में पूरी होती है बीते 8 वर्ष कागज़ से क्रियान्वयन और ‘डिक्लेरेशन’ से ‘इम्प्लीमेंटेशन’ की यात्रा के रहे हैं।

तुष्टिकर के दंश से ग्रसित देश की राजनीति पर विकासवाद की जीत

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 8 वर्षों की यह यात्रा जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकर के दंश से ग्रसित देश की राजनीति पर विकासवाद की जीत की अविरल यात्रा है।

बेमिसाल उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए ‘नमो एप’

इनोवेशन श्री नरेन्द्र मोदी सरकार और भाजपा की कार्यसंस्कृति की पहचान रही है इसी क्रम में 8 वर्षों के कार्यकाल की बेमिसाल उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए ‘नमो एप’ में एक खास मॉड्यूल जोड़ा गया है।  यह इंगेजिंग भी है, इंटरेस्टिंग भी, प्रोग्रेसिव भी और इनोवेटिव भी पार्टी द्वारा एक विकास गीत भी जारी किया गया है।

जब भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में  देश की विदेश नीति ने एक नया इतिहास रचा है पहली बार देश हित में विदेश नीति का रूपांतरण हुआ है आज जब भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है।

जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कल शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 11वीं क़िस्त की सौगात देने वाले हैं अब तक 10 किस्तों में देश के लगभग 12 करोड़ किसानों को 1.80 लाख करोड़ रुपये की राशि पहुंचाई जा चुकी है।

कांग्रेस सरकार के समय वाली पॉलिसी पैरालिसिस

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश को कांग्रेस सरकार के समय वाली पॉलिसी पैरालिसिस और निर्णय न लेने की जड़ता से निकाल कर देश में एक प्रो-रेस्पोंसिव और प्रो-एक्टिव सरकार की नींव रखी है जो लास्ट माइल डिलीवरी के लिए कटिबद्ध है।

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा मूल मंत्र है – सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। हमारा लक्ष्य है अंत्योदय। हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है।

8 वर्षों में देश की गरीबी 22% से घट कर 10% से नीचे

पिछले 8 वर्षों में देश की गरीबी 22% से घट कर 10% से नीचे आ गई है। अत्यंत गरीबी की दर 1% से भी कम 0.8% पर स्थिर बनी हुई है। प्रति व्यक्ति आय के साथ-साथ विदेशी मुद्रा भंडार भी लगभग दोगुना हुआ है।

देश में खाद्यान्न उत्पादन लगातार नया रिकार्ड बना रहा है। 2012-13 में 255 मिलियन टन से बढ़ कर देश का खाद्यान्न उत्पादन 2021 में 316.06 मिलियन टन हो गया है जो आजादी के बाद अब तक का रिकॉर्ड है। मोदी सरकार दो वर्षों से 3.40 लाख करोड़ रुपये की लागत से 80 करोड़ लोगों तक जरूरी राशन मुफ्त पहुंचा रही है। कोविड जनित मंदी के बावजूद पिछले वित्त वर्ष में 418 अरब डॉलर का रिकॉर्ड निर्यात हुआ। कांग्रेस की यूपीए सरकार की तुलना में कृषि बजट भी लगभग 6 गुना बढ़ा है। हमारी सरकार में कांग्रेस सरकार की तुलना में 65% ज्यादा FDI आया है। ईज ऑफ डूइंग के बाद अब भारत ईज ऑफ लिविंग पर काम कर रहा है।

उन्होंने बताया कि सेल्फ हेल्प गुप्स, वर्किंग प्लेस पर सुरक्षा, सेना में महिला अफसरों को स्थायी कमीशन, मुद्रा-लोन में प्राथमिकता, बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि, पीएम समर्थ योजना, सुमन इत्यादि योजनाओं से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गई है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की महान सांस्कृतिक विरासत को नया आयाम दिया है। योग और आयुर्वेद को दुनिया में प्रतिष्ठित करने में उनकी महती भूमिका है। अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बन रहा है। भव्य काशी विश्वनाथ धाम और बाबा केदारनाथ धाम का पुनरुद्धार हुआ है।

2014 से पहले समस्याओं को ही नियति मान लिया गया था। देश की जनता ने तो यह सोचना ही छोड़ दिया था कि ये समस्याएं कभी ख़त्म भी हो सकती हैं लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सभी समस्याओं का स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया।

Show More

Related Articles

Back to top button