HOMEMADHYAPRADESH

PM मोदी केदारनाथधाम में इधर MP में भाजपा नेता शिव मंदिरों में

PM मोदी केदारनाथधाम में इधर MP में भाजपा नेता शिव मंदिरों में

मध्यप्रदेश में आज भाजपा नेताओं ने शिव मंदिरों में पूजा अर्चना की कारण था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथधाम में विकास कार्यों का शुभारंभ जिसका भाजपा की ओर से लाइव प्रसारण किया गया।

मख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के पवित्र शहर उज्जैन में स्थित विश्व भर के शिव भक्तों का आस्था केंद्र श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा और मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

PM मोदी केदारनाथधाम में इधर MP में भाजपा नेता शिव मंदिरों में

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री एवं शिवराज सिंह सरकार में दूसरे सबसे प्रमुख शक्ति केंद्र डॉ नरोत्तम मिश्रा अपने गृह क्षेत्र भितरवार में हैं। यहां उन्होंने प्रसिद्ध धूमेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का महाभिषेक किया।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- ॐ नमः शिवाय

मध्यप्रदेश में भाजपा के सेलिब्रिटी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया किसी भी मंदिर में नजर नहीं आए। उन्होंने अपने फॉलोअर्स को शुभकामना संदेश में लिखा है कि गौरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक गोवर्धन पूजा के पावन पर्व की समस्त देशवासियों हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्री कृष्ण की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केदारनाथ यात्रा के समाचार को भी ट्वीट करते हुए ‘ॐ नमः शिवाय’ लिखा।

किस भाजपा नेता ने किस मंदिर में पूजा की और कौन अनुपस्थित

कोरोना काल में मुख्यमंत्री के साथ दिखाई देने वाले चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग पिछले कुछ दिनों से लाइमलाइट से दूर बने हुए हैं। श्री सारंग भी किसी मंदिर में दिखाई नहीं दिए।
खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने ग्वालियर के प्रसिद्ध एवं प्राचीन कोटेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की एवं वहीं से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के साथ लाइव कनेक्टर रहीं।
मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह सागर के मोतीनगर स्थित श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान महादेव का अभिषेक किया, और सभी के लिए सुख- समृद्धि की मंगलकामना की।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय, कैबिनेट मंत्री पंडित गोपाल भार्गव, हर अवसर पर कुछ अलग करके मीडिया की सुर्खियों में आ जाने वाले ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की टीम में नंबर दो की पोजीशन पर कैबिनेट मंत्री श्री तुलसी सिलावट किसी मंदिर में नजर नहीं आए।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं जबलपुर सीट से सांसद श्री राकेश सिंह कचनार सिटी स्थित महादेव मंदिर में पूजन कर कार्यक्रम के सीधे प्रसारण में शामिल हुए।
कटनी में प्रदेश मंत्री आशीष दुबे जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने शिव मन्दिरों में पूजा अर्चना की।

 

भाजपा के प्रदेशमंत्री श्री आशीष दुबे ने आज जालपा मढिया के समीप शिव मंदिर में केदारनाथधाम में विकासकार्यों के लोकार्पण का सीधा प्रसारण देखने उपस्थित भाजपाजनों तथा धर्मप्रेमियों को सम्बोधित करते व्यक्त किये। प्रदेश मंत्री श्री आशीष दुंबे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की दृढ़इच्छाशक्ति ने केदारनाथधाम में आज विकासकार्यों के लोकार्पण के साथ देशवासियों के लिए बाबा के धाम में दर्शन को बेहद सहज बना दिया। हम सभी उनके ऋणी हैं।

PM मोदी केदारनाथधाम में इधर MP में भाजपा नेता शिव मंदिरों में

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल ने कहा कि केदारनाथधाम में लोगों को अब जो सुविधा मिलेगी उससे बाबा केदारनाथ के दर्शन तो आसान होंगे ही यहां धर्मप्रेमियों का बड़ी संख्या में आवागमन होगा। श्री पायल ने कहा कि इस ऐतिहासिक क्षण को प्रदेशाध्यक्ष *श्री विष्णुदत्त जी शर्मा के द्वारा प्रदेश के 122 मंदिरों में लाइव प्रसारण दिखाने के इस प्रयास से आज हजारों भक्तों को केदारनाथ बाबा के दर्शन प्राप्त हुए।

PM मोदी केदारनाथधाम में इधर MP में भाजपा नेता शिव मंदिरों में
आज कटनी में जालपा देवी मढिया समीप शिव मंदिर तथा प्राचीन मधई मन्दिर में केदारनाथ धाम में पीएम श्री मोदी जी द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं आदि शंकराचार्य जी की प्रतिमा का भव्य उद्घाटन किया गया। कटनी सहित देश के सभी जिलों के शिवमंदिरों में इसका सीधा प्रसारण किया गया। शिव मंदिर जालपा वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड पार्षद सुभद्रा सोनी एवम कार्यक्रम प्रभारी डॉ रमेश सोनी ने मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री श्री आशीष दुबे भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल का माला शाल श्रीफल से स्वागत किया तथा प्रदेश मंत्री एवम भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा भाजपा के संगठनात्मक सदस्य श्री नंदकुमार बसरानी का भी माला शाल श्रीफल से स्वागत किया ,कटनी में इस अवसर पर मुख्यातिथ्य प्रदेश मंत्री श्री आशीष दुबे, जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल, शिव मंदिर कार्यक्रम प्रभारी डॉ रमेश सोनी, जिला पदाधिकारी गण सर्वश्री दीपक टंडन सोनी,मृदुल द्विवेदी, भावना सिंह,गीता गुप्ता,अंकिता तिवारी,अम्बरीष वर्मा, मधई मन्दिर प्रभारी यज्ञदत्त मिश्रा,आशुतोष शुक्ला, सचिन तिवारी, किरण जैन, सपना सरावगी, केशव मिश्रा, नंद कुमार बसरानी, सुरेश रोचलानी, वार्ड पार्षद श्रीमती सुभद्रा सोनी, हीरामणि बरसैया, वार्ड संयोजक राहुल मिश्रा, मीरा नगरिया निर्मला मिश्र, अभिलाषा मिश्रा, सुरभि नगरिया, शैलेंद्र त्रिपाठी, विजय मिश्रा, बल्ली सोनी, सोनू बहरे, मिंटू नगरिया, प्रमोद सोनी, गिरीश कुमार सरावगी, मुख्य पुजारी श्री रामकृष्ण जी शास्त्री, अहमद बक्स, आशीष तिवारी, अनुनय शुक्ला, अमन पाण्डे, सुधीर सोनी, अशोक खरादी, कंधी रजक, सुदामा प्रसाद पांडे, श्रीनिवास चतुर्वेदी, राधेश्याम शर्मा, सानू तोमर, राहुल तिवारी, पुरुषोत्तम साहू, मनीष त्रिसोलिया, समीर नगरिया, रामभद्र चौबे,उमाकांत सुहाने, अतुल सुहाने,पवन सुहाने, प्रियांस कुशवाहा ,पारस कुशवाहा, मनोज नौगरिया, रामू सुहाने,रामू नगरिया सहित कई कार्यकर्ता पदाधिकारी तथा क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Back to top button