Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Perfume bombs: निर्दोषों को निशाना बनाने के लिए अब परफ्यूम बम का खुलासा

Perfume bombs: जम्मू-कश्मीर को दहलाने के लिए आतंकवादियों ने नई साजिश रचते हुए अब निर्दोषों को निशाना बनाने के लिए परफ्यूम बम बनाया है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया है कि पहली बार घाटी में आतंकी परफ्यूम बम का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर कोई भी इस बम को छूता है तो वैसे ही यह विस्फोट कर जाता है। गिरफ्तार आरिफ के पास से एक परफ्यूम आईईडी बरामद भी किया गया है।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने 21 जनवरी को हुए दोहरे विस्फोट को मामले का खुलासा करते हुए एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि 21 जनवरी को जम्मू के नरवाल में दोहरे विस्फोट का मामला सामने आया था, जिसमें नौ लोग घायल भी हो गए थे। आतंकी ने विस्फोट के IED की टाइमिंग को इस तरह से सेट किया था कि ज्यादा से ज्यादा लोग घायल हों। लेकिन पुलिस ने मानक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए कई लोगों की जान बचाई। जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

संवाददाता सम्मेलन के दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि रियासी से आरिफ नाम के एक लश्कर केआतंकी को 21 जनवरी को हुए दोहरे विस्फोट के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। इस आतंकी के संबंध पाकिस्तान से है। ये पिछले 3 साल से सीमा पार लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर के साथ जुड़ा था। पुलिस के मुताबिक फरवरी 2022 में शास्त्री नगर में एक IED धमाका हुआ था, जिसमें आरिफ ही हाथ था। वहीं कटरा में धमाके के बाद बस में आग लगी थी। इस में भी आरिफ ने माना है कि वो IED इसी ने लगाई थी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp