Friday, October 30, 2026
Latest:
HOMESportsक्रिकेटखेल

PBKS ने RCB को 34 रन से हराया:पंजाब की बेंगलुरु पर लगातार तीसरी जीत

IPL 2021 सीजन के 26वें मैच में पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 34 रन से हरा दिया। यह पंजाब की बेंगलुरु पर लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले पिछले सीजन में PBKS ने लगातार 2 मैच में RCB को शिकस्त दी थी। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 179 रन बनाए। इसके जवाब में बेंगलुरु टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 145 रन ही बना सकी।

इस जीत के साथ PBKS पॉइंट टेबल में 5वें और RCB टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। पंजाब के लिए कप्तान लोकेश राहुल ने 25वीं फिफ्टी लगाई और 57 बॉल पर 91 रन बनाकर नॉटआउट रहे। वहीं, सीजन का पहला मैच खेल रहे हरप्रीत बरार ने 25 रन की नाबाद पारी खेलने के बाद 3 बड़े विकेट लिए। उन्होंने विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स को आउट कर मैच पलट दिया। इसके अलावा रवि बिश्नोई ने भी 2 विकेट लिए।

राहुल की बेंगलुरु के खिलाफ लगातार तीसरी फिफ्टी
राहुल की यह बेंगलुरु के खिलाफ लगातार तीसरी फिफ्टी रही। इससे पहले उन्होंने पिछले सीजन में RCB के खिलाफ लीग राउंड के पहले मैच में 132* रन की पारी खेली थी। इसके बाद दूसरे मैच में उन्होंने 61* रन बनाए थे।

हरप्रीत बरार और रवि बिश्नोई ने 5 विकेट लेकर मैच पलटा

  • 180 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी बेंगलुरु टीम की ओपनिंग खराब रही। 19 रन पर टीम का पहला विकेट गिरा। राइली मेरिडिथ ने देवदत्त पडिक्कल को क्लीन बोल्ड किया। वे 6 बॉल पर 7 रन बनाकर आउट हुए।
  • इसके बाद कप्तान विराट कोहली ने रजत पाटीदार के साथ मिलकर बेंगलुरु की पारी को संभाला। इन दोनों ने 46 बॉल पर 43 रन की पार्टनरशिप की। हालांकि, रन रेट बढ़ाने के चक्कर में विराट अपना विकेट गंवा बैठे।
  • सीजन का पहला मैच खेल रहे बाएं हाथ के स्पिनर हरप्रीत ने बेंगलुरु को लगातार 2 बॉल पर 2 झटके दिए। उन्होंने 11वें ओवर में विराट और ग्लेन मैक्सवेल को क्लीन बोल्ड किया।
  • विराट 34 बॉल पर 35 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मैक्सवेल शून्य पर पवेलियन लौटे। इसके बाद अपने अगले ही ओवर में हरप्रीत ने डिविलियर्स को लोकेश राहुल के हाथों कैच कराया। वे 9 बॉल पर 3 रन बनाकर आउट हुए।
  • रजत पाटीदार 30 बॉल पर 31 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें क्रिस जॉर्डन ने निकोलस पूरन के हाथों कैच कराया।
  • हरप्रीत के बाद बिश्नोई ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने भी लगातार 2 बॉल पर 2 विकेट लिए। बिश्नोई ने 16वें ओवर में शाहबाज अहमद और डेनियल सैम्स को पवेलियन भेजा। शाहबाज 8 और सैम्स 3 रन बनाकर आउट हुए।
  • 96 रन पर 7 विकेट गिरने के बाद काइल जेमिसन और हर्षल पटेल ने ताबड़तोड़ पारी खेली। इन दोनों ने 23 बॉल पर 48 रन की पार्टनरशिप की। हर्षल 13 बॉल पर 31 रन की पारी खेली। उन्हें मोहम्मद शमी ने बिश्नोई के हाथों कैच कराया। वहीं, जेमिसन 11 बॉल पर 16 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp