Wednesday, October 28, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHPanna

Panna Collector पन्ना कलेक्टर ने राजनैतिक दल के एजेंट के रूप में काम किया, क्यों न इन्हें पद से हटा दिया जाना चाहिए, कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Panna Collector अक्सर चर्चाओं में रहने वाले पन्ना कलेक्टर संजय मिश्रा को आज कोर्ट ने कड़ी फटकार सुनाई है। दरअसल हाईकोर्ट जज ने पंचायत चुनाव को लेकर सुनवाई कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पन्ना कलेक्टर संजय मिश्रा को जमकर लताड़ लगाई। हाईकोर्ट के जज ने कलेक्टर को पॉलिटिकल एजेंट बताया। उन्होंने कहा कि पन्ना कलेक्टर ने राजनैतिक दल के एजेंट के रूप में काम किया, क्यों न इन्हें पद से हटा दिया जाना चाहिेए।

पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र अपने अजीबोगरीब आदेश को लेकर भी चर्चाओं में रह चुके है। दरअसल संजय मिश्र ने आदेश जारी कर दिया था जो कर्मचारी और अधिकारी वाट्सएप पर जवाब नहीं देंगे उनपर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा था कि वाट्सएप पर भेजे गए आदेश या संदेश का परिपालन नहीं करने वाले अधिकारी कर्मचारियों अगर वाट्सएप पर भेजे गए आदेशों का पालन कर मीटिंग में आकर सही जवाब नहीं दिया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेसी सक्रिय

पन्ना कलेक्टर संजय मिश्र को हाईकोर्ट की ओर से लगी लताड़ पर कांग्रेसी नेता सक्रिय हो गए हैं। सभी कांग्रेसी नेता एकजुट होकर हाईकोर्ट की कार्रवाई के इस वीडियो को सोशल मीडिया में तेजी से शेयर कर रहे हैं। कांग्रेसी नेताओँ ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि हमने तो पहले ही कहा था कि इन्हें हटा देना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि मी लॉर्ड आपने सही फर्माया। यह कलेक्टर ना केवल राजनीतिक एजेंट के रूप में काम कर रहा है बल्कि उनके काले कारनामों में पूरी तरह से हिस्सेदार बना हुआ है। आप जितने प्रमाण चाहें हम दे देंगे।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp