HOMEराष्ट्रीय

PANJAB Chunav अमरिंदर सिंह का ऐलान, भाजपा और ढींढसा की पार्टी के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

अमरिंदर सिंह का ऐलान, भाजपा और ढींढसा की पार्टी के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

PANJAB Chunav अगले साल के शुरू में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा ऐलान किया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और टकसाली नेता सुखदेव सिंह ढींढसा के संयुक्त अकाली दल के साथ मिलकर लड़ेगी। बकौल कैप्टन, सीटों के बंटवारे पर अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है, लेकिन भाजपा के साथ चुनाव लड़ने को लेकर उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से चर्चा हो चुकी है। बता दें, दो दिन पहले अमित शाह ने भी कहा था कि भाजपा पंजाब चुनाव में अमरिंदर सिंह की पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। इस तरह पंजाब चुनाव में इस बार चौतरफा मुकाबला देखने को मिलेगा।

पंजाब चुनाव 2022: बिगड़ेगा कांग्रेस का खेल, सीएम चन्नी को सताने लगा डर

बदली हुई परिस्थियों में भाजपा प्रदेश में कांग्रेस का खेल बिगाड़ सकती है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का ताजा बयान बताता है कि कांग्रेस को इसका आभास हो गया है। बकौल चन्नी, भारतीय जनता पार्टी ने अब पंजाब में अपनी विभाजनकारी नीति को बढ़ावा देने के लिए शिरोमणि अकाली दल द्वारा छोड़े गए शून्य को भरने के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखदेव सिंह ढींडसा (शिअद संयुक्त) को नए सहयोगी के रूप में चुना है।

अमरिंदर सिंह और अकाली गुट के नेता सुखदेव सिंह ढींडसा के साथ भाजपा के गठबंधन के गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर टिप्पणी करते हुए कि चन्नी ने कहा, पंजाब के लोगों ने 2019 में विभाजनकारी एजेंडे और पीएम मोदी के करिश्मे का खंडन कर दिया है। इस बार भी ऐसा ही होगा।

Show More

Related Articles

Back to top button