HOMEKATNIMADHYAPRADESH

कटनी मध्य प्रदेश में पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी महाराज सुना रहे हैं शिव महापुराण, बड़ी संख्या में उमड़े भक्त

कटनी। कटनी मध्य प्रदेश में पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी द्वारा शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। नया गांव लखेरा में 03मई2025 से 13मई 2025मई तक चलने वाली इस कथा के लिए 3 मई 2025 को 151कलशों के द्वारा महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।

छोटी काशी के रूप में अपनी विशेष पहचान रखने वाले कटनी को धर्म नगरी भी कहा जाता है। यहां हर साल बड़े बड़े धार्मिक आयोजन होते हैं जहां लाखों की संख्या में भक्तगण शामिल होते हैं। कथावाचक पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री इन दिनों कटनी में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया है। यह आयोजन कटनी के लखेरा नया गांव में हो रहा है। आयोजन कर्ता श्री राम जनम गुप्ता एवं परिवार के मुताबिक शिव महापुराण कथा का आयोजन 03 मई 2025से 13मई 2025 मई तक होगा।

शिव महापुराण के रहस्य बताएंगे

पं. मनोज कृष्ण शास्त्री जी 4 मई से 12 मई तक लगातार शिव महापुराण कथा का वाचन करेंगे। इस दौरान वे भगवान शिव की उत्पत्ति और उनकी भक्ति के साथ माता पार्वती से उनके विवाह के गूढ़ रहस्यों के बारे में बताएंगे। साथ ही माता पार्वती को बताई गई अमर कथा के रहस्य भी बताएंगे।

शाही रथ से निकली कलश यात्रा

निकली कलश यात्रा में हजारों भक्तगण शामिल हुए। यह कलश यात्रा लखेरा मुड़वारा रोड स्थित भवानी खेरमाता मंदिर से शुरू होकर हनुमान मंदिर होते हुए कथा स्थल तक पहुंची। यात्रा में पीछे 151 महिलाएं कलश लिए हुए चल रही थी। कलश यात्रा में शामिल हुई महिलाओं ने त्रिवेणी संगम के जल से भरे कलश सिर पर धारण किए थे। सभी महिलाएं पीली और गुलाबी साड़ियों से सजी धजी हुई थी। भवानी खेरमाता मंदिर से लेकर रास्ते में जगह जगह पर पुष्प वर्षा और अल्पाहार की व्यवस्थाएं की गई।
शिवमहापुराण कथा में आप सादर आमंत्रित हैं।

Show More
Back to top button