Tuesday, November 24, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Panchayat Chunav MP जिला पंचायत अध्यक्ष पदों का आरक्षण 14 को भोपाल में

Panchayat Chunav MP मध्य प्रदेश में पंचायत चुनावों के लिए प्रक्रिया में तेजी आ गई है। पंचायत राज संचालनालय ने 14 दिसंबर को जिला पंचायत अध्यक्षों के पदों के आरक्षण करने का फैसला किया है। भोपाल के जल एवं भूमि प्रबंध संस्थान (वाल्मी) में 14 दिसंबर को दोपहर 12 बजे यह प्रक्रिया शुरू होगी

पंचायत राज संचालनालय के संचालक आलोक कुमार सिंह ने इस संबंध में सभी कलेक्टरों को पत्र जारी किया है। साथ ही इस आदेश का प्रचार-प्रसार करने को कहा है ताकि अगर कोई व्यक्तिगत रूप से लॉट निकालने की कार्यवाही में शामिल होना चाहता है तो वह उसमें भाग ले सकें।