Monday, November 2, 2026
Latest:
Corona newsHOME

Omicron First case in UP उत्तर प्रदेश में ओमिक्रोन का पहला केस MP में बढ़ी चिंता

Omicron First case in UP तेजी से दुनियाभर में फैल रहे ओमिक्रोन वायरस की दस्तक उत्तरप्रदेश में हो गई। इसके साथ मध्यप्रदेश में चिंता बढ़ गई है।  देश-दुनिया में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट का खतरा बढ़ता जा रहा है।

भारत में ओमिक्रोन का पहला केस 2 दिसंबर को आया था और अब 15 दिन बाद मरीजों की संख्या 100 पार (कुल 122 केस) हो गई है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में भी पहला केस आया। कुल मिलाकर ओमिक्रोन भारत के 12 राज्यों में पहुंच चुका है। दिल्ली में ओमिक्रोन ने अचानक रफ्तार पकड़ ली है। वहां शुक्रवार को 10 नए केस आने के बाद कुल मरीजों की संख्या 20 पार हो गई है। डॉक्टर और वैज्ञानिक आशंका जता रहे हैं कि ओमिक्रोन के रूप में कोरोना महामारी की तीसरी लहर आ सकती है। यही कारण है कि लोगों को मास्क लगाने और कोरोना के अन्य नियमों का पालन करने के लिए कहा जा रहा है। यहां तक ​​​​कि केंद्र ने लोगों को गैर-जरूरी यात्रा और सामूहिक समारोहों से बचने और नए साल के जश्न में भीड़ न जुटाने की सलाह दी।

महाराष्ट्र के रास्ते यूपी पहुंचा ओमिक्रोन

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को ओमिक्रोन के अपने पहले केस की सूचना दी गई। जीनोम अनुक्रमण के बाद गाजियाबाद के दो लोगों में यह नया वैरिएंट पाया गया है। इनमें एक महिला और एक पुरुष है। दोनों मरीज 29 नवंबर को महाराष्ट्र से आए थे। दोनों मरीजों की उम्र 60 साल से ऊपर है। शुक्रवार शाम को जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट में ओमाइक्रोन वैरिएंट के दो मामलों की पुष्टि की गई। ओमाइक्रोन मामले सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp