Friday, November 13, 2026
Latest:
HOME

Omicron Coronavirus LIVE Updates: UK में कोरोना से हाहाकार, भारत में ओमिक्रॉन का कहर, पीएम मोदी करेंगे समीक्षा

Omicron Coronavirus LIVE Updates: कोरोना संक्रमण के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले देश में बढ़ते जा रहे हैं. आंकड़ों के अनुसार भारत में ओमिक्रोन के मामले 238 से भी ज्यादा हो गए हैं. ओमिक्रॉन से जुड़ी हर जानकारी यहां पढ़ें…

 

पीएम मोदी आज करेंगे समीक्षा बैठक

कोरोना वायरय के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर पीएम मोदी आज समीक्षा बैठक करेंगे।

एक दिन में ओमिक्रॉन के 23 मामले

गुजरात में एक दिन में ओमिक्रॉन के नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य कुल संक्रमितों की संख्या 23 हो गई है।

भारत में ओमिक्रॉन वेरिएंट के 238 केस

दुनिया में फिर से कोरोना का आतंक दिख रहा है. भारत में भी कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है. कोविड का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. 14 से ज्यादा राज्यों में ओमिक्रॉन फैल चुका है. देशभर में कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रॉन के 238 केस सामने आ चुके हैं।

यूके में कोरोना का कहर

पूरे यूके में कोरोना का कहर है. ब्रिटेन में कोरोना के मामलों तेजी से बढ़ रहे हैं. बीते एक दिन में संक्रमितों की संख्या एक लाख पार कर गई है. इसके साथ ही यूके में ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले भी बढ़ रहे हैं।