Monday, November 2, 2026
Latest:
Corona newsHOME

Omicron Corona: द. अफ्रीका के कोरोना वैरिएंट को मिला Omicron नाम, दुनिया में बढ़ी चिंता, Cricket9p दौरा भी संकट में

Omicron Corona दक्षिण अफ्रीका में पाए गए कोरोना वायरस के नए वैरिएंट (बी.1.1.529) को ओमीक्रोन (Omicron) नाम दिया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसका नामकरण करने के साथ ही इसे इसे वैरिएंट आफ कंसर्न की श्रेणी में रखा है।

-यानी Omicron अत्यधिक संक्रामक वैरिएंट है। इससे पहले कोरोना के डेल्टा वैरिएंट को भी इसी श्रेणी में रखा गया था। इसके साथ ही पूरी दुनिया में कोरोना महामारी की चिंता फिर बढ़ गई है। देशों ने दक्षिणा से आने और जाने वाली उड़ानों पर रोक लगाना शुरू कर दिया है।

-अमेरिका, ब्रिटेन, इटली और इजरायल समेत कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका, लेसेटो, बोत्सवाना, जिम्बाब्वे, मोजांबिक, नाबिया और इस्वातिनी के लिए उड़ानें बंद कर दी हैं। नीदरलैंड समेत और कई देश इसी तरह के उपाय करने पर विचार कर रहे हैं।

इसमें मरीज के बार-बार संक्रमित होने का जोखिम अधिक रहता है।
-दक्षिण अफ्रीका के लगभग सभी प्रांतों में इस प्रकार के मामलों की संख्या बढ़ती दिख रही है।
-इस प्रकार के संक्रमण में पिछले उछाल की तुलना में तेज दरों पर पता चला है।
-इसके दौरान पाए जाने वाले लक्षण भी बहुत सामान्य हैं।

 

संकट में India’s tour of South Africa

दक्षिण अफ्रीका में Omicron के कारण लगातार बिगड़ते हालात के बीच भारतीय क्रिकेट टीम का दौरा भी संकट में नजर आ रहा है। भारतीय टीम को 3 टेस्ट, 3 वनडे और 4 टी20 खेलने के लिए दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका जाना है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि यदि कोरोना महामारी के कारण दक्षिण अफ्रीका में एक बार फिर पाबंदियां लगाई जाती हैं तो टीम इंडिया का दौरा रद्द भी किया जा सकता है। यानी कोरोना महामारी एक बार फिर खेलों पर ग्रहण लगा सकती है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp