Monday, November 2, 2026
Latest:
Corona newsHOME

Omicron Big Updates ओमिक्रोन से दुनिया में पहली मौत, ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा संक्रमित मरीज ने दम तोड़ा

Omicron Big Updates वैरियंट से दुनिया में पहली मौत का मामला सामने आया है। यह मौत ब्रिटेन में हुई है। समाचार एजेंसी ने  यह सूचना दी है। इसके अनुसार ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को कहा कि #कोरोनावायरस के #Omicron वैरियंट Omicron के संक्रमण के आने के बाद यहां मरीज की मौत हो गई है।

रविवार को ब्रिटेन में 1239 ओमिक्रोन के मामले दर्ज किए गए। ब्रिटेन में ओमिक्रोन के कुल मामलों की संख्या 3,137 हो गई है। ब्रिटेन ने जून में लाकडाउन के प्रतिबंधों में ढील देना शुरू किया था। इससे पहले सोमवार को ही यूके के स्वास्थ्य सचिव साजिद जाविद ने कहा था कि अगर ओमिक्रॉन के मामले बढ़ते रहे तो अधिकारी इंग्लैंड में स्कूलों को बंद करने का आदेश दे सकते हैं।

जाविद ने सोमवार को एलबीसी रेडियो को बताया, “जब महामारी के खिलाफ हमारी लड़ाई की बात आती है तो कोई गारंटी नहीं होती है, क्योंकि उन्होंने दिसंबर के अंत तक इंग्लैंड में सभी वयस्कों को बूस्टर टीकाकरण की पेशकश करने की विस्तृत योजना बनाई है।” ब्लूमबर्ग के हवाले से मिंट की एक रिपोर्ट में कहा गया है, “हम एक बार फिर वैक्सीन और वायरस के बीच दौड़ में हैं।”

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp