Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHजबलपुर

OMG भारत सरकार लिखी कार में मिला अवैध शराब का जखीरा

jabalpur आज जबलपुर की क्राइम ब्रांच की टीम ने कटंगा से गोरखपुर की ओर आ रही एक कार को रोका, जिसके आगे पीछे भारत सरकार लिखा था. पुलिस को देखते ही कार सवार दो युवक भाग निकले. पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें अंग्रेजी व देशी शराब के 580 पॉव मिले है. पुलिस ने फरार हुए दोनों युवकों को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरु कर दिया है.

बताया गया है कि गोरखपुर क्षेत्र में लम्बे समय से अवैध रुप से शराब की तस्करी कर रहे कारोबारियों को पकडऩे के लिए क्राइम ब्रांच की टीम ने जाल बिछाया. आज क्राइम ब्रांच की टीम को खबर मिली कि सफेद रंग की इंडिको कार क्रमांक एमपी 20 टी ए   0713 जिसमें नम्बर प्लेट के ऊपर भारत सरकार लिखा है. भारी मात्रा में शराब लेकर सदर से गोरखपुर की ओर आ रही है, जिसपर क्राइम ब्रांच की टीम पहुंच गई, कार जब कटंगा की ओर बढ़ रही थी. तभी पुलिस ने कार को रोका, पुलिस को देखते ही कार सवार दोनों युवक कूदकर भाग निकले.

पुलिस ने कार की तलाशी ली तो डिक्की में 4 कार्टून अंग्रेजी शराब गोवा व्हिस्की के 200 पाव एवं 6 कार्टून में गोवा थ्री एक्स रम के 280 पाव पाव भरेमिले. उक्त कार में एक प्लास्टिक की थैली में सूरज सोनकर का आधार कार्ड, पेनकार्ड व शैलेष सोनकर के नाम के कागजात की फ ोटो कापी मिली. पुलिस ने कार सहित शराब जब्त कर इन दोनों युवकों की तलाश शुरु कर दी है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 34, 2 आबकारी एक्ट तथा 51 केन्द्रीय मोटर वाहन अधिनियम एवं 177 मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही की है.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp