Monday, November 2, 2026
Latest:
HOMEविदेश

OMG बीच नदी नाव में आग लगने से 32 लोगों की मौत, बांग्लादेश में हादसा

OMG दक्षिणी बांग्लादेश में शुक्रवार को एक भरी हुई नौका में आग लगने से कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस प्रमुख मोइनुल इस्लाम ने जानकारी दी है कि तीन मंजिला नौका (फेरी) में नदी के बीच में आग लग गई और इस नौका से हमने 32 लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। आग से अधिकांश की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि भीषण आग में 100 से ज्यादा लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत व बचाव कार्य जारी है।

आग से बचने को कई लोग नदी में कूदे

भीषण आग से बचने के लिए नाव में मौजूद कई लोग नदी में कूद गए थे। इस कारण से कई लोगों की मौत डूबने से हो गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नदी में भी लापता लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारी मोइनुल इस्लाम ने बताया कि यह घटना राजधानी ढाका से 250 किलोमीटर (160 मील) दक्षिण में दक्षिणी ग्रामीण शहर झकाकठी के पास सुबह हुई।

आपको बता दें कि बांग्लादेश में जिस स्थान पर यह भीषण आग लगी है, वह इलाका नदियों से घिरे निचले डेल्टा का इलाका है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यहां अधिकांश लोग शिपयार्ड में सुरक्षा मानकों में कमी और भीड़भाड़ को दोष देते हैं। इस कारण अक्सर यहां ऐसे भीषण हादसे पहले भी हुए हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp