HOMEजरा हट केराष्ट्रीय

OMG: कलयुग में तार-तार होते रिश्ते: तलाकशुदा पत्नी बन गई सौतेली मां

OMG: कलयुग में तार-तार होते रिश्ते: तलाकशुदा पत्नी बन गई सौतेली मां

उत्तरप्रदेश के बदायूं जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 22 वर्षीय युवक को आरटीआई से पता चला कि पत्नी ने उसे तलाक देकर उसके ही पिता से शादी कर ली है। लड़के के पिता 48 वर्ष एक सफाईकर्मी है। अब दोनों का दो साल का लड़का भी है। तलाक लेने के बाद महिला को अपने ससुर से प्यार हो गया। वह जैसे ही बालिग हुई उसे ससुर से कानूनी तौर पर विवाह कर लिया।

शादी के छह महीने बाद पत्नी ने छोड़ दिया

युवक ने जनहित याचिका तब दायर की जब उसे पता चला कि उसके पिता घर छोड़कर कहीं और रहने लगे हैं। आईएनएस की रिपोर्ट के अनुसार शख्स की साल 2016 में शादी हुई थी। उस समय दोनों नाबालिग थे। घरेलू विवाद के कारण दोनों छह महीने बाद अलग रहने लगे। लड़के ने समझौते की कोशिश की, लेकिन पत्नी नहीं मानी और तलाक देने पर अड़ गई।

पिता अलग रहने लगे थे

एसआई राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि युवक के पिता ने उसे पैसे देना बंद कर दिए। वह अलग होकर संभल रहने लगे थे। इसके बाद उसने जिला पंचायत राज ऑफिस में आरटीआई दाखिल की। तब उसे जानकारी मिली कि पिता ने उसकी तलाकशुदा पत्नी से शादी कर ली है।

रिपोर्ट के अनुसार काफी युवक शराब पीने का आदी है। जैसे ही इसे पता चला कि उसके पिता ने उसकी पत्नी से शादी की है। उसके पैरे तले जमीन खिसक गई। उसने बिसौली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शनिवार को दोनों पक्षों को बुलाया गया था। सीओ विनय चौहान ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। हम कानून के मुताबिक ही कोई कार्रवाई करेंगे।

Related Articles

Back to top button