Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

OMG: पुलिस विभाग में 5 साल तक जीजा की जगह नौकरी करता रहा साला

मुरादाबाद । उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में जहां पुलिस विभाग में पांच साल तक जीजा की जगह साला नौकरी करता रहा और किसी को खबर तक नहीं हुई।

कानून के रखवाले ही जब कानून के खिलाफ हो जाएं तो कई बार नतीजा बड़े फर्जीवाड़े के रूप में सामने आता है। ऐसा ही हुआ मुरादाबाद के कोतवाली ठाकुरद्वारा में, यहां पीआरवी के वाहन संख्या 0281 पर कॉन्सटेबल अनिल कुमार तैनात था। लेकिन जब मामले का खुलासा हुआ तो पता चला कि अनिल कुमार के नाम पर वहां सुनील उर्फ सनी ड्यूटी कर रहा था।

सनी अनिल कुमार का साला है और जीजा साले ने मिलकर इस खेल को अंजाम दिया। एक शिकायत के आधार पर इस मामले का खुलासा हुआ। जानकारी के मुताबिक आरोपी सनी मुजफ्फरनगर का रहने वाला है जबकि उसका जीजा अनिल कुमार शिक्षा विभाग में नौकरी कर रहा था। ये भी बताया जा रहा है कि अनिल कुमार ने ही अपने साले को घर पर हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है वहीं सनी घटना के खुलासे के बाद से फरार है। इस मामले में पुलिस अभी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कह रही है, उम्मीद है कि पूछताछ के बाद पुलिस अपना बयान जारी करेगी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp