Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEबॉलीवुडहॉट फोटो

O Antava song धूम मचा रहा पुष्पा का सांग ओ अंटवा मावा.. Nora Fatehi को हुआ था ऑफर

Pushpa movie O Antava song offer to Nora Fatehi First: पुष्पा फिल्म (Pushpa Movie) अपनी कास्ट, कहानी, दमदार किरदार और अपने गानों के लिए खूब चर्चा में है. फिल्म को रिलीज हुए 2 महीने होने वाले हैं लेकिन पुष्पा की खुमारी फैंस के दिलों दिमाग पर छाई हुई हैं. अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का सिग्नेचर स्टेप हो या फिर ओ अंटावा गाने (O Antava Song) में सामंथा प्रभू (Samantha Prabhu) की कातिलाना अदाएं. फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं. वैसे ओ अंटावा मावा गाने की बात चली है तो फिर इससे जुड़ी एक खास बात आपको बता देते हैं. दरअसल, ये गाना पहले सामंथा प्रभू को नहीं बल्कि नोरा फतेही (Nora Fatehi) को ऑफर हुआ था.

Pushpa O Antava Song) में सामंथा प्रभू का बोल्ड अवतार

 

ये तो आप जानते ही हैं कि पुष्पा के ओ अंटावा सॉन्ग (Pushpa O Antava Song) में सामंथा प्रभू का बोल्ड अवतार खूब सुर्खियों में रहा. इस गाने में सामंथा काफी यूनिक लुक में हैं. गाने के बोल भी काफी बोल्ड थे लिहाजा इसने खूब सुर्खियां बटोरी लेकिन ये गाना सामंथा से पहले धमाकेदार डांसर और एक्टिंग में कदम रख चुकीं नोरा फतेही (Nora Fatehi) को ऑफर हुआ था. पर बात नहीं बनी जिसके बाद ये गाना सामंथा ने किया.

किसी वजह से नोरा ने नहीं किया पुष्पा का ये पॉपुलर गाना

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जब ये गाना नोरा फतेही (Nora Fatehi) को ऑफर किया गया उस वक्त नोरा ने इसके लिए बड़ी फीस की डिमांड कर दी थी. जिसके लिए मेकर्स राज़ी नहीं हुए लिहाजा नोरा इस गाने से बाहर हो गईं. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नोरा के अलावा ये गाना बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी को भी ऑफर हुआ था. लेकिन दिशा पाटनी एक्ट्रेस हैं और उन्होंने शायद इसी वजह से उन्होंने साउथ मूवी में आइटम नंबर करने से इंकार कर दिया. जिसके बाद ये गाना गया सामंथा की झोली में और कहा जाता है अल्लू अर्जुन की वजह से उन्होंने इस गाने के लिए हां कह दी. और इस गाने में पूरी दुनिया में धूम मचा रखी है.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp