HOMEMADHYAPRADESH

MP Panchayt Nikay Chunav: जिला पंचायत, नगर पालिका में आरक्षण के बाद ये होगी स्थिति, महापौर आरक्षण यथावत

MP Panchayt Nikay Chunav: जिला पंचायत, नगर पालिका में आरक्षण के बाद ये होगी स्थिति, महापौर आरक्षण यथावत

MP Panchayat Chunav सोमवार को भोपाल में प्रदेश के 52 जिला पंचायत अध्यक्षों के लिए आरक्षण प्रक्रिया की गई। भोपाल के जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान वाल्मी के ऑडिटोरियम में ये आरक्षण पर मोहर लगी। इसमें अनुसूचित जनजाति के लिए 14, अनुसूचित जाति के लिए 8 तो अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए चार सीटें आरक्षित रखी गई हैं।

बता दें कि प्रदेश में ओबीसी वर्ग के लिए जिस तरह राजनीति चल रही थी, कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार उन्हें ठीकठाक सीटों पर आरक्षण दिया जा सकता है। पर इस बार सिर्फ चार सीटों पर ही उनका प्रतिनिधित्व रहेगा। पिछले बार ओबीसी की 13 सीटे थीं।

अनुसूचित जाति- आठ सीटें
आठ जिला पंचायतें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई हैं। इनमें इंदौर, ग्वालियर, खंडवा, छिंदवाड़ा, सिवनी, कटनी, रतलाम और देवास शामिल हैं। इंदौर, ग्वालियर, रतलाम और देवास SC महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

अनुसूचित जनजाति- 14 सीटें
14 जिला पंचायतें अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व रखी गई हैं। इसमें मंडला, डिंडौरी, झाबुआ (महिला), अलीराजपुर (महिला), बड़वानी, श्योपुर (महिला), नर्मदापुरम (होशंगाबाद) (महिला), सतना, सिंगरौली (महिला), हरदा, जबलपुर, बुरहानपुर, रीवा (महिला), नरसिंहपुर (महिला) आरक्षित हैं।

अन्य पिछड़ा वर्ग- चार सीटें
ओबीसी के लिए चार सीटें रखी गई हैं। इसमें गुना, शाजापुर, दमोह, मंदसौर हैं। इसमें भी दो जिले मंदसौर, दमोह महिलाओं के लिए रखे गए हैं।

सामान्य- 26 सीटें
26 सीटें सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगी। इनमें अनूपपुर, विदिशा, शिवपुरी, अशोकनगर, राजगढ़, मुरैना, खरगोन, पन्ना, उमरिया, धार, बैतूल, भोपाल, भिंड, शहडोल, सीधी, सीहोर, बालाघाट, निवाड़ी, रायसेन, नीमच, सागर, आगर-मालवा, उज्जैन, टीकमगढ़, छतरपुर, दतिया शामिल हैं। इसमें विदिशा, उमरिया,भिंड, शहडोल, निवाड़ी, पन्ना, टीकमगढ़, मुरैना, अनूपपुर, उज्जैन, छतरपुर, सीधी, भोपाल को महिलाओं के लिए रिजर्व रखा गया है।

ओबीसी को चार सीटें क्यों
इस बार के आरक्षण में अन्य पिछड़ा वर्ग को कम सीटें मिल सकी हैं। पिछली बार 13 सीटें आरक्षित थीं, वहीं इस बार ये सिर्फ चार रह गई हैं। इसके पीछे की वजह बताते हुए पंचायत डायरेक्टर आलोक कुमार का कहना है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ठ निर्देश हैं कि किसी भी हाल में कुल आरक्षण 50 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होना चाहिए। इसलिए ऐसा हुआ हैं।

मध्यप्रदेश की 99 नगर पालिकाओं में से 28 नगर पालिकाएं OBC के लिए आरक्षित की गई

मध्यप्रदेश की 99 नगर पालिकाओं में से 28 नगर पालिकाएं OBC के लिए आरक्षित की गई हैं। भोपाल के रविंद्र भवन के ऑडिटोरियम में आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों में चुनावों के लिए नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद का रिजर्वेशन किया जा रहा है। प्रदेश में कुल 16 नगर निगम, 99 नगर पालिका और 298 नगर परिषदें हैं.

इस रिजर्वेशन पर गांव से लेकर शहर तक की राजनीति करने वाले नेताओं की नजर है। नगरपालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने की इच्छा रखनेवालों की संख्या में हजारों में हैं। इनमें रिजर्वेशन तय होते ही मैदान में फील्डिंग भी शुरू हो जाएगी। प्रदेश के 16 नगर निगमों के महापौर पद के लिए नया आरक्षण नहीं हो रहा है, यहां महापौर के लिए दिसंबर 2020 में कराई गई आरक्षण प्रक्रिया ही मान्य की गई है।

MP Panchayt Nikay Chunav: जिला पंचायत, नगर पालिका में आरक्षण के बाद ये होगी स्थिति, महापौर आरक्षण यथावत

विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी एवं नगरीय प्रशासन व विकास विभाग के कमिश्नर निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मध्यप्रदेश नगरपालिका (महापौर व अध्यक्ष पद का आरक्षण) नियम 1999 के अंतर्गत अध्यक्ष पदों के संशोधित आरक्षण की कार्रवाई की जा रही है। नगर पालिका परिषद और नगर परिषदों के आगामी सामान्य निर्वाचन के लिए प्रदेश के 317 नगरीय निकायों में चुनाव होना हैं.

कांग्रेस ने OBC आरक्षण पर उठाया सवाल
नगर पालिका और नगर परिषदों का अध्यक्ष के लिए रिजर्वेशन की प्रक्रिया दोपहर 3 बजे से शुरू हो गई। शुरुआत में ही कांग्रेस ने ओबीसी आरक्षण को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। कांग्रेस नेता जेपी धनोतिया ने ओबीसी को 27% आरक्षण देने की बात कही। इस पर कुछ देर के लए यह प्रोसेस रूकी रही।।

नगर पालिका के आरक्षण की स्थिति

नगर पालिका आरक्षण की स्थिति
नर्मदापुरम (होशंगाबाद) OBC महिला
छतरपुर OBC महिला
शहडोल OBC
दमुआ SC महिला
डबरा SC
खुरई SC महिला
मकरोनिया बुजुर्ग SC
गोहद SC महिला
सारणी SC
आमला SC
चंदेरी SC
बीना इटावा SC महिला
लहार SC महिला
गोटेगांव SC महिला
महाराजपुर SC
नागदा SC महिला
भिंड SC महिला
मलाजखंड ST
झाबुआ ST
अलीराजपुर ST महिला
पाली ST
बड़वानी ST महिला
बिजूरी ST महिला
सबलगढ़ OBC
धार OBC महिला
आष्टा OBC महिला
रायसेन OBC महिला
सिरोंज OBC
सनावद OBC महिला
नेपानगर OBC महिला
पनागर OBC
श्योपुरकलां OBC महिला
राघौगढ़ OBC
मनावर OBC
खाचरौद OBC
शुजालपुर OBC महिला
जावरा OBC महिला
मंदसौर OBC महिला
इटारसी OBC
हरदा OBC महिला
ब्यावरा OBC महिला
रहली OBC
दमोह OBC
मैहर OBC महिला
पांडुरना OBC
जुन्नारदेव जामई OBC
सिवनी OBC
मंडला OBC

 

 

बैतूल अनारक्षित महिला
विदिशा अनारक्षित महिला
राजगढ़ अनारक्षित महिला
पिपरिया अनारक्षित महिला
गढ़ाकोटा अनारक्षित महिला
पन्ना अनारक्षित महिला
खरगोन अनारक्षित महिला
बालाघाट अनारक्षित महिला
नैनपुर अनारक्षित महिला
धनपुरी अनारक्षित महिला
महिदपुर अनारक्षित महिला
शिवपुरी अनारक्षित महिला
बैरसिया अनारक्षित महिला
मुलताई अनारक्षित महिला
देवरी अनारक्षित महिला
दतिया अनारक्षित महिला
गुना अनारक्षित महिला
बारासिवनी अनारक्षित महिला
चौरई अनारक्षित महिला
सौसर अनारक्षित महिला
अमरवाड़ा अनारक्षित महिला
करेली अनारक्षित महिला
नीमच अनारक्षित महिला
अंबा अनारक्षित महिला
मंडीदीप अनारक्षित महिला

SC के लिए आरक्षित नगर परिषद की सीटें

नगर परिषद आरक्षण की स्थिति
मालनपुर SC
मधुसुदनगढ़ SC
पिपरई SC महिला
कर्रापुर SC
बरगवां SC महिला
बिलहरा SC महिला
तरीकरकलां SC महिला
निवाड़ी SC महिला
पवई SC महिला
बांधमोर SC महिला
पेतिया SC महिला
पीपलरावां SC महिला
बड़ौनी SC महिला
साली चौका SC महिला
पटेरा SC महिला
उचेंरा SC महिला

 

OBC के लिए आरक्षित नगर परिषद की सीटें

नगर परिषद आरक्षण की स्थिति
छपारा OBC महिला
ठिकरी OBC महिला
बड़ोदियाकलां OBC
रन्नौद OBC महिला
रोंद OBC
धरमपुरी OBC महिला
भांडेर OBC महिला
पाटन OBC
सुठालिया OBC महिला
नलखेड़ा OBC महिला
चित्रकूट OBC
शाहपुर सागर OBC
बवनी बंजर OBC
करेरा ​​​​​​​ OBC महिला
करेरा OBC महिला
महूगंज OBC
सुल्तानपुर OBC महिला
पानसेमल OBC
बिजावर OBC महिला
बाड़ी OBC महिला
सुसनेर OBC
पिपलोदा ​​​​​​​ OBC महिला
बड़ौदा OBC
विजयपुर OBC
कटंगी OBC
आलमपुर OBC
खुजनेर ​​​​​​​ OBC महिला
छनेरा OBC
बरेली रायसेन OBC
कोलारस OBC महिला
चाकगढ़ OBC
पथरिया OBC
बदनावर OBC महिला
पोलायकलां OBC
बड़ौद OBC महिला
कानड़ OBC
बैतूल बाजार OBC महिला
तलेन OBC
महेश्वर OBC
बिल्लवा OBC महिला
कोटर सतना OBC
तराना OBC महिला

 

18 नई नगर परिषद जिनमें पहली बार चुनाव होंगे

नगर परिषद आरक्षण की स्थिति
भैंसोदा मंडी अनारक्षित
डबोरा अनारक्षित महिला
देवरी अनारक्षित
केवलारी अनारक्षित महिला
मानपुर अनारक्षित महिला
पोहरी अनारक्षित
मरकोन अनारक्षित
शाहपुर बैतूल अनारक्षित
मोहना अनारक्षित
बंगवां राजनगर अनारक्षित
डूमरकछा अनारक्षित
बरगंवा अमलाई अनारक्षित महिला
मालथोन अनारक्षित
बांद्री ​​​​​​​ अनारक्षित महिला
सुरखी अनारक्षित महिला
गुन्नौर ​​​​​​​ अनारक्षित महिला
बदोहो ​​​​​​​ अनारक्षित महिला
सिराली अनारक्षित महिला

 

लिस्ट अपडेट हो रही है….

Show More

Related Articles

Back to top button