HOMEMADHYAPRADESH

MP में अधीक्षक भू-अभिलेख को तहसीलदार के अधिकार मिलेंगे

यह व्यवस्था सिर्फ उन्हीं जिलों में लागू होगी, जहां तहसीलदार के पद रिक्त हैं। इसी तरह सहायक भू-अभिलेख अधिकारियों को नायब तहसीलदार की शक्तियां मिलेंगी।

MP News मध्य प्रदेश में अधीक्षक भू-अभिलेख को तहसीलदार के अधिकार मिलेंगे। यह व्यवस्था सिर्फ उन्हीं जिलों में लागू होगी, जहां तहसीलदार के पद रिक्त हैं। इसी तरह सहायक भू-अभिलेख अधिकारियों को नायब तहसीलदार की शक्तियां मिलेंगी। कलेक्टरों को इसके लिए प्रस्ताव बनाकर प्रमुख राजस्व आयुक्त कार्यालय को भेजना होगा। अनुमोदन मिलने के बाद कलेक्टर इन अधिकारियों को न्यायिक शक्तियां दे सकेंगे। प्रदेश में तहसीलदार के 341 और नायब तहसीलदार के 483 पद रिक्त हैं।

राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पदोन्नतियों पर प्रतिबंध होने की वजह से तहसीलदार के पद रिक्त हैं। अभी 265 तहसीलदार कार्यरत हैं। इसी तरह राजस्व निरीक्षक से नायब तहसीलदार पद पर पदोन्न्ति के 259 पद खाली हैं। सीधी भर्ती के भी 153 पद अभी नहीं भरे गए हैं। सरकार राजस्व रिकार्ड के शुद्धीकरण के लिए अभियान चला रही है, जो तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की कमी से प्रभावित हो रहा है।

Related Articles

Back to top button