Sunday, November 1, 2026
Latest:
Corona newsHOME

NeoCov New coronavirus साउथ अफ्रीका में मिला कोरोना का नया वायरस नियोकोव, ले रहा हर 3 में से 1 की जान

NeoCov New coronavirus: साउथ अफ्रीका में कोरोना वायरस का नया खतरनाक वेरिएंट मिला है ।कोरोना महामारी का खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ओमिक्रोन के रूप में नई लहर का सामना कर रही दुनिया के सामने जल्द ही एक और संकट आने वाला है। खबर दक्षिण अफ्रीका से रही है। यहां कोरोना के एक और वायरस का पता चला है जिसे वैज्ञानिकों ने NeoCov नाम दिया है।

अब तक की जानकारी के मुताबिक, NeoCov न केवल तेजी से फैलता है बल्कि हर 3 में से एक मरीज की जान ले लेता है। चीनी वैज्ञानिकों ने दक्षिण अफ्रीका में तेजी से फैल रहे इस नए वायरस का पता लगाया है। वुहान यूनिवर्सिटी और इंस्टीट्यूट ऑफ बायोफिजिक्स ऑफ द चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार, NeoCov कोरोना वायरस PDF-2180-CoV से संबंधित है जो मनुष्यों को संक्रमित कर सकता है। हालांकि चीन के इस अध्ययन को अब तक किसी बड़ी संस्था ने मान्यता नहीं दी है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp