Mumbai Fire: मुंबई के तारदेव इलाके की बिल्डिंग में भीषण आग, 28 लोग घायल, 7 की मौत

Mumbai Fire Video: मुंबई के तारदेव इलाके की बिल्डिंग में भीषण आग, 28 लोग घायल, 7 की मौत

Mumbai Fire मुंबई में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां के तारदेव में भाटिया अस्पताल के पास कमला इमारत की 20वीं मंजिल में आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग 18वें मंजिल पर लगी है। बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई है। इन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। CFO हेमंत परब ने कहा कि अबतक 28 लोग घायल हुए हैं। इन्हें विभिन्न अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। बिल्डिंग में अग्निशमन की व्यवस्था है लेकिन वो किसी कारण से नहीं हुई जिससे ये हादसा हुआ। धुएं के कारण बिल्डिंग में मौजूद लोगों की तबियत खराब हुई।

डीएसपी सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि दमकल की 21 गाड़िया आई हैं। ट्रैफिक पुलिस व स्थानीय पुलिस की मदद ली गई। अनुमान है कि 15वें मंजिल पर आग लगी और ऊपर तक गई। 19वां फ्लोर अधिक प्रभावित हुआ है। 15 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार की हालत गंभीर है। शहर की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि 6 वृद्धि को ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम की जरूरत थी। उन्हें अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन धुआं बहुत ज्यादा है।

Exit mobile version