Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Mukhtar Ansari gets bail गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को मिली जमानत

Mukhtar Ansari gets bail  यूपी के जाने-माने गैंगस्टर और बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को जमानत मिल गई है। उत्तर प्रदेश की मऊ जिले की एमपी एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को 1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। साथ ही कोर्ट ने इस मामले में तुरंत रिहाई के आदेश दिए हैं। मुख्तार अंसारी इस समय बांदा जेल में बंद हैं। कुछ दिन पहले भी मुख्तार अंसारी को 14 साल पुराने गैंगस्टर एक्ट के मामले में जमानत मिली थी। अंसारी के खिलाफ गाजीपुर जिले के एक ही थाने में जघन्य अपराध के करीब 40 मामले दर्ज हैं।

कैसे हुए रिहाई?

उच्च न्यायालय में आवेदक की ओर से कहा गया कि वह दक्षिण टोला के गैंगस्टर मामला स्टेट बनाम राजू कन्‍नौजिया व अन्य में आरोपित अभियुक्त है और इस मामले में विगत दो सितम्बर 2011 से जेल में है। जबकि इस मामले में अधिकतम सजा दस वर्ष की है और वो इससे ज्यादा समय से जेल में ही निरूद्ध है। इस पर न्यायालय द्वारा अधीनस्थ अदालत में आवेदन देने और उस पर छ: सप्ताह के अन्दर निस्तारण कर मामला सही पाये जाने पर फौरन रिहाई का निर्देश दिया था।

 

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp