Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

MP Weather मौसम आने वाले एक हफ्ते में कई रंग दिखाएगा

MP Weather। मध्यप्रदेश का मौसम आने वाले एक हफ्ते में कई रंग दिखाएगा। इसमें तेज धूल भरी आंधी भी चलेगी। काले बादल भी छाएंगे और गरज-चमक के साथ कुछ जगहों पर बूंदा-बांदी भी हो सकती है। इन सारे बदलावों का प्रभाव तापमान पर पड़ेगा, जो दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे गिरेगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर पश्चिमी मध्यप्रदेश तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इसका असर एक- दो दिन में ग्वालियर, चंबल से लेकर सागर, रीवा तक देखने को मिलेगा।

इसकी वजह से दो दिन बाद तापमान में गिरावट आएगी। मौसम में मौजूद तल्खी खत्म हो जाएगी। यह सारा बदलाव बुधवार से दिखाई देगा। 21 अप्रैल से काले बादल छाने से माहौल बदलेगा। वहीं 22-23 अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदा-बांदी होने का अनुमान है। बादल छाने की वजह से रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और दिन के अधिकतम तापमान में कमी आएगी, इसकी वजह से उमस बढ़ेगी।लेकिन अच्छी खबर है कि लू वाली स्थिति कुछ दिनों के लिए नहीं रहेगी।

फिलहाल लू किसी भी जिले में नहीं चल रही है। सोमवार से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और तेज हवाओं की वजह से पूरे प्रदेश का तापमान दो-तीन डिग्री सेल्सियस कम होगा। कुछ जिलों जैसे खजुराहो, नौगांव, दतिया में तापमान अभी 44 डिग्री सेल्सियस है, वो दो-तीन दिनों में धीरे-धीरे कम होकर 40-41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इसी तरह अन्य प्रमुख शहरों जैसे भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर में भी तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक कम होगा।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp