News24you

News you are looking for

MP Weather : अब 7 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम, मप्र के इन जिलों में आज बारिश के आसार

Weather Forecast Update: फिर से बदला मौसम, मध्यप्रदेश में 11 अक्तूबर को हल्की से भारी बारिश होने के आसार

MP Weather मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश  का इंतजार खत्म होने वाला है।7 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बनने की संभावना के चलते मानसून के एक्टिव (Monsoon 2021) होते ही 3-4 दिनों बाद एक बार फिर मध्य प्रदेश में बारिश का दौर शुरु हाेने के आसार हैं। मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज 5 जुलाई सोमवार को 9 संभागों के जिलों में कही कहीं बारिश के साथ बिजली (Rain) गिरने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग (MP Weather Alert) ने आज 5 जुलाई 2021  सोमवार को सागर संभाग को छोड़कर इंदौर, रीवा, उज्जैन, रीवा, शहडोल, जबलपुर,  भोपाल, ग्वालियर और चंबल के साथ सागर जिले में कहीं कहीं बौछारों की संभावना जताई हैं। वही रीवा संभागों के जिलों के साथ अनूपपुर, डिंडौरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट, बैतूल, हरदा, धार, उज्जैन, देवास, शाजापुर में बिजली चमकने और गिरने के साथ 18 प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार है।

मौसम विभाग (MP Weather Update) के मुताबिक, वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी राजस्‍थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इसके प्रभाव से उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, शहडाेल संभाग के जिलाें में कहीं-कहीं बरसात हाेने की संभावना है।।वही 7 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बनने की संभावना है, जिसके चलते 8 जुलाई के बाद प्रदेश में फिर झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हाेने के आसार हैं।  विभाग ने किसान को भी सलाह दी है कि  खरीफ फसल की बोवनी अभी 10 जुलाई तक न करें।

भारतीय मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में मानसून के 9 जुलाई तक आने की संभावना है। इसके साथ ही जुलाई महीने में ‘पूरे देश में सामान्य’ बारिश होने की आशंका है।वही निजी एजेंसी स्काईमेट की माने तो अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, तटीय कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।वही आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश हो सकती है।