News24you

News you are looking for

MP के इस जिले के SP ऑफिस में बम की खबर से मचा हड़कंप, विक्षिप्त ने किया था फोन

MP के इस जिले के SP ऑफिस में बम की खबर से मचा हड़कंप, विक्षिप्त ने किया था फोन

ग्वालियर। ग्वालियर के एसपी ऑफिस (SP office) में बम रखे होने की सूचना ने पुलिस के कान खड़े कर दिए। तत्काल वरिष्ठ अधिकारी और बम निरोधक दस्ता अलर्ट हो गया।  जब बम की सूचना देने वाले व्यक्ति  तक पुलिस पहुंची तो खबर अफवाह निकली और फोन करने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त निकला।

जानकारी के अनुसार ग्वालियर के सिटी सेंटर में स्थित एसपी ऑफिस और पुलिस कंट्रोल रूम में बम होने की खबर से हड़कंप मच गया, तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों सहित बम निरोधक दस्ते को अलर्ट किया गया। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते बम की खबर ना सिर्फ अफवाह निकली बल्कि फोन कर बम की सूचना देने वाल युवक भी पुलिस ने पकड़ लिया लेकिन मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के कारण पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया।

एसपी अमित सांघी (SP Amit Sanghi) ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ से मोबाइल फोन पर बातचीत में बताया कि बीती रात करीब तीन बजे के आसपास किसी ने डायल 100 को फोन कर एसपी ऑफिस में बम की सूचना दी। जब सूचना के आधार पर तस्दीक की गई तो बम की सूचना अफवाह निकली।  कुछ देर बाद ही फोन करने वाले युवक को भी हिरासत में ले लिया गया लेकिन उसकी मानसिक अवस्था ठीक नहीं थी तो उसे छोड़ दिया गया और परिजनों को सौंप दिया गया